बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

power crisis : भीषण गर्मी में हफ्ते भर से ठप पड़े हैं दोनों ट्रांसफार्मर, पसीना बहाते काट रहे दिन और रात, पानी की भी दिक्कत, ग्रामीण पहुंचे बिजली दफ्तर

• नवील वर्मा, शाहपुर
बैतूल जिले के पुनर्वास क्षेत्र चोपना के ग्राम हीरापुर में ग्रामीण एक सप्ताह से बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। वहां के दोनों ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। इसके चलते भीषण गर्मी के साथ ही पानी का संकट भी उन्हें झेलना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीण आज शाहपुर बिजली दफ्तर पहुंचे और समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई। यहां अफसर ने कल तक ट्रांसफार्मर चालू करने का आश्वासन दिया है।

महिला मोर्चा की चोपना मंडल अध्यक्ष स्मिता मंडल के नेतृत्व में ग्राम वासी बिजली विभाग के शाहपुर कार्यालय पहुंचे। श्रीमती मंडल ने यहां अधिकारियों को बताया कि गांव के दोनों ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से बंद पड़े हैं। इससे बिजली की बहुत समस्या इस भीषण गर्मी में बनी हुई है। जिसके कारण ग्रामीण परेशान हैं। देखें वीडियो…👇

चिलचिलाती गर्मी में बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों का भी बुरा हाल है। यहां तक कि बच्चे तो भीषण गर्मी में बीमार पड़ने लगे हैं। पानी की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। जिससे दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर चालू कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

bride on horse : देखा नहीं होगा आपने दुल्हन की एंट्री का ऐसा अंदाज, दूल्हा ही नहीं सभी बाराती भी पड़ गए हैरत में

इस पर बिजली अधिकारी श्री मेश्राम ने 12 मई तक बिजली की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह जानकारी भी प्रतिनिधि मंडल को दी कि बिजली का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण ग्राम वासियों को परेशान होना पड़ रहा है। समस्या का निदान होने का आश्वासन मिलने पर सभी ग्रामवासी हीरापुर वापस लौट गए। इस मौके पर सपन, रंजन मंडल, प्रवीण, अजीत, सरजीत, विजय, बनर्जी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

जन्मदिन के अवसर पर मरीजों और गरीबों को किया भोजन वितरण, RHS ने सेवा कार्य करके मनाया सहयोगी का Birthday

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button