Betul Bal Vivah News: 25 साल के युवक का 14 साल की बालिका से करा दिया विवाह; दूल्हा सहित 3 गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
Betul Bal Vivah News: 25 year old man got married to 14 year old girl; 3 arrested including groom, strict action created stir
Betul Bal Vivah News (बैतूल)। लाख समझाइश और जागरूकता अभियानों के बावजूद बाल विवाह पर रोक नहीं लग पा रही है। बैतूल जिले में ऐसे ही एक मामले में 25 साल के एक युवक का विवाह मात्र 14 साल, 5 माह की एक नाबालिक किशोरी के साथ कर दिया गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने दूल्हे सहित दूल्हे और दुल्हन के पिता को गिरफ्तार कर उन पर मामला दर्ज कर लिया है। पहली बार हुई सख्त कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
पुलिस ने बताया कि विगत 16 मई को डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उमनबेहरा में एक नाबालिक बालिका का उसके परिजनों द्वारा विवाह कराया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी और एसडीओपी सुश्री सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना साईखेड़ा पुलिस, महिला बाल विकास अधिकारी, राजस्व आरआई, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की यह टीम मौके पर ग्राम उमनबेहरा विवाह स्थल पहुँची।
- Also Read: Majedar Jokes: दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे, पहला…..
जहाँ देखा कि झुम्मक इवने के घर पर शादी का टेंट लगा था तथा विवाह समारोह चल रहा था। मौके पर दुल्हा धनराज कुमरे, दुल्हन तथा उनके परिजनों से पूछताछ की गई। बालिका के पिता व परिजनों से बालिका के आयु संबंधी दस्तावेज मांगे गए। उनके द्वारा जन्म एवं आयु संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रजिस्टर चेक करने पर बालिका की उम्र 14 वर्ष 05 माह की पाई गई जो कि नाबालिक है, विवाह योग्य नहीं। नाबालिक बालिका का विवाह नियम विरूध्द किया गया।
- Also Read: Story Of Mango Man: दुनिया का इकलौता ऐसा पेड़ जिसमें लगते हैं 300 किस्म के आम, जानें कहां और कैसे
इस पर प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी मुलताई की रिपोर्ट पर थाना सांईखेड़ा में धारा 9,10 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। साथ ही आरोपी दुल्हा धन्नू उर्फ धनराज पिता रतन लाल कुमरे उम्र 25 साल निवासी रगडगाँव थाना आठनेर, दुल्हा के पिता रतनलाल पिता हिम्मत कुमरे उम्र 60 साल निवासी रगडगाँव थाना आठनेर, दुल्हन के पिता झुम्म पिता जुगरू कुमरे उम्र 45 साल निवासी उमनबेहरा थाना साईखेड़ा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत डेहरिया, प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी लीला अरोरा, राजस्व आरआई रमेश गायकवाड़, पर्यवेक्षण अधिकारी कांता गुजरे, एएसआई धनसिंह सल्लाम, आरक्षक झमोला सिरसाम, विनोद साहू, नरेंद्र कुशवाह, सैनिक चंद्रभान, पटवारी मंजूला सोनी, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता रामकली उड़के, सहायिका चंद्रकला आहके का विशेष योगदान रहा (Betul Bal Vivah News)



