बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Road par khodi khai : सड़क पर खोद दी खाई, आवाजाही हुई बंद, आरईएस की मनमानी से हजारों ग्रामीण अपने ही गांवों में हुए कैद

• प्रकाश सराठे, रानीपुर
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले माथनी जलाशय के वेस्टवेयर के पास आम रास्ते पर खाई खोद दी गई है। आरईएस की इस मनमानी से फांडका, डांगवा, जामखोदर ग्राम के लोगों का संपर्क मुख्यालय से पूरी तरीके से टूट गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वे अपने ही गांव में कैद होकर रह गए हैं। यहां से चारपहिया वाहन तो दूर बाइक तक नहीं निकल पा रही है। ऐसे में कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो उसे अस्पताल तक नहीं ले जा सकते।

इस पूरे मामले की शिकायत नवनिर्वाचित जनपद सदस्य किरण माखन बैठे ने 181 पर कर शीघ्र निराकरण की मांग की है। जनपद सदस्य श्रीमती बैठे ने बताया कि स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों सहित विद्यार्थियों को आने-जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

फांडका, डांगवा, जामखोदर जाने के लिए आरईएस विभाग द्वारा कुछ समय पूर्व ही माथनी से फांडका तक 35 से 40 लाख रुपए की लागत से ग्रेवल मार्ग का निर्माण कराया था। जिसमें वेस्टवेयर के पानी की निकासी हेतु पुलिया निर्माण कार्य भी किया गया था। देखें वीडियो…

घटिया निर्माण कार्य के कारण स्थल पर निर्मित पुलिया का कोई औचित्य नहीं बचा। ऐसे में पानी की निकासी के लिए विभाग ने सड़क पर ही खाईनुमा नाली खोद दी। ग्रामीणों को ने बताया कि गहरी नाली खुद जाने के कारण ना तो एंबुलेंस और ना ही कोई और वाहन पहुंच पा रहे हैं।

श्रीमती बैठे ने यह आरोप भी लगाया है कि नई पुलिया स्वीकृत कराने के लिए यह कार्य किया गया है। उन्होंने शीघ्र ही प्रशासन से नाली बंद कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को कम से कम आवाजाही में कोई दिक्कत ना हो।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button