मनोरंजन अपडेट

Jokes in Hindi: टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं? पढ़िए मजेदार जोक्‍स…

Jokes in Hindi: Teacher- Tell me children, what are the benefits of building toilets in every home? Read funny jokes...

Jokes in Hindi: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes in Hindi)

टीचर- बच्चों बताओ,
घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब, वातावरण शुद्ध रहता है…
टीचर- शाबाश… और दूसरा…
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता…

एक लड़का एक लड़की के पीछे
कई दिनों से हाथ धोकर पीछे पड़ा था…
एक दिन लड़की ने उस लड़के को अपना
मुंह धोकर दिखा दिया।
फिर क्या, उसके बाद से लड़के ने उसका
पीछा करना ही छोड़ दिया।

पत्नी- तुम्हें कोई भी काम ढंग से करना ही नहीं आता है।
पति- क्यों, क्या हुआ, मैंने ऐसा क्या कर दिया?
पत्नी- तुमने कल सिलेंडर लगाया था?
पति- हां ,तो…
पत्नी- पता नहीं कैसे लगा दिया ?
कल से दो बार दूध उबाला और दोनों ही बार फट गया।

पप्पू (अपनी मां से) – मां, मैं जीवन में
आगे बढ़ने के लिए क्या करूं?
मां – पत्थर ले और सबसे
पहले ये मोबाइल फोड़…!!!

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं
कि पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता है क्या?

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button