मध्यप्रदेश अपडेट

Narmadapurm News : मस्जिद हुदा नया यार्ड इटारसी के बैनर तले विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

Narmadapurm News: MLA honored talents under the banner of Masjid Huda Naya Yard Itarsi

Narmadapurm News : मस्जिद हुदा नया यार्ड इटारसी के बैनर तले विधायक ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
Narmadapurm News : नर्मदापुरम (रुवेज़ पठान)। मस्जिद हुदा नया यार्ड इटारसी के बैनर तले प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा उपस्थित हुए।

मस्जिद सचिव शेख यूनुस ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में लगभग 80 बच्चे सम्मानित हुए और इस सम्मान समारोह में मुस्लिम बच्चों के साथ दूसरे धर्म के बच्चों और उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया। 10वीं क्लास में प्रथम स्थान पर शेजी अनम खान 93%, दूसरे स्थान पर सक्षम पटेल 92 %, तीसरे स्थान पर मोहम्मद रजा 90% ने अपना नाम रोशन किया।

इसी के साथ 12वीं क्लास में प्रथम स्थान पर रेहाना एम पिता नजीन एम 94%, दूसरे स्थान पर गायत्री गायके पिता अरुण गायके 92%, तीसरे स्थान पर जतिन यादव बद्री प्रसाद यादव ने 91% ने अपना नाम रोशन किया। इन्हीं बच्चों के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली प्रिया रैकवार पिता मोती रैकवार को भी सम्मानित किया गया।

इन सभी की कड़ी मेहनत से खुश होकर विधायक ने प्रिया रैकवार को 5001 रुपए की राशि और रेहाना एम को 2100 रुपए, गायत्री गायके को 1100 रुपए, जतिन यादव को 1100 रुपए, सेजी अनम खान को 1100 रुपए, सक्षम पटेल को 1100 रुपए, मोहम्मद रजा को 1100 रुपए दिए। वहीं प्रोग्राम के लिए समिति को 11000 रुपए की राशि अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्‍होंने मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान की रोड के लिए 1 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जिला पंचायत के विधायक प्रतिनिधि राममोहन राजपूत, महिला बाल विकास विधायक प्रतिनिधि चंद्रकांत चौरे, विधायक प्रतिनिधि दिनेश महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक साहू, तरोंदा समिति प्रबंधक हरिशंकर चौरे, मस्जिद कमेटी सदर एम अली, नावेद खान, नदीम खान, सोहेल खान, इमरान मिर्जा, रफीक खान, अरबाज खान, अमन अली, शेख अजीज, रितिक पटेल, अशोक चौरे, साकिर शाह, आसिफ खान, सोनू खान, रेहान मिर्ज, वासिम खान आदि लोग भारी मात्रा में उपस्थित थे।मंच संचालन ग्राम पंचायत मेहरागांव के पंच शेख फारुख ने किया। आभार मेहरागांव के पंच इमरान खान राजा ने व्‍यक्‍त किया।

Related Articles

Back to top button