बैतूल अपडेट

Betul Liquor Smuggling: हाईवे पर शराब तस्कर गिरफ्तार: 261 लीटर अवैध शराब जब्त, टोल बैरियर तोड़ा

Betul Liquor Smuggling: मुलताई। बैतूल जिले की मुलताई थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुलताई-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक कार से 261 लीटर देसी शराब जप्त की है। आरोपी टोल बैरियर को तोड़ कर भागने का प्रयास कर रहा था। इसके प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में छिंदवाड़ा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो शराब को कार में छिपाकर मुलताई ला रहा था। जब्त की गई शराब की कीमत सवा लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। गौरतलब है कि मुलताई नगर में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके चलते यहां की सभी शराब दुकानें भी बंद की जा चुकी हैं।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना (Betul Liquor Smuggling)

थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छिंदवाड़ा निवासी विनय वर्मा कार में देसी शराब की पेटियां भरकर मुलताई की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने चिकली में घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर चिकली टोल नाके का बंपर तोड़ दिया और तेज रफ्तार में वहां से भाग निकला।

पुलिस ने पीछा करके की घेराबंदी (Betul Liquor Smuggling)

पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए आरोपी को दावा गांव के पास पुन: घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 261 लीटर देसी शराब की पेटियां बरामद हुईं। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर शराब और वाहन जप्त कर लिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका (Betul Liquor Smuggling)

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक छत्रपाल, आरक्षक सेवाराम, संजीत, अरविंद और प्रिंस की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। (Betul Liquor Smuggling)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button