बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नीमगुहान में मां ताप्ती पदयात्रा का जोरदार स्वागत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा सेवा समिति बैतूल के जारी पदयात्रा का शुक्रवार को 21 वां दिन है। यात्रा के 21 वें दिन पदयात्री शुक्रवार सुबह नीमगुहान से आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए। पदयात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साह देखते ही बनता है। मां ताप्ती के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है।

    समिति के जितेन्द्र कपूर ने बताया कि 20 वें दिन नीमगुहान पहुंचने पर पदयात्रियों का स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। यहाँ रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह नीमगुहान से पदयात्रा प्रारम्भ हुई। पदयात्री आज दोपहर भोजन 15 किलोमीटर दूर स्थित वालकी में करेंगे।

    इसके पश्चात वड़ोदा जिला जलगांव (महाराष्ट्र) के लिए रवाना होंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। आज पदयात्री 28 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। शनिवार सुबह की पदयात्रा वडोदा से मोरटेक (धुले) के लिए शुरू होगी।

    श्री कपूर ने बताया कि मां ताप्ती दर्शन पदयात्रा का यह 15 वां वर्ष है। 15 जनवरी को पदयात्रा का शुभारंभ मां ताप्ती की उद्गम स्थली मुलताई से हुआ था। इसका समापन गुजरात के डुमस जिले में स्थित संगम स्थल पर दुर्वासा ऋषि आश्रम में पूजा अर्चना के साथ होगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button