Betul News: पेड़ पर बैठकर शहद चूसते नजर आया भालू, दो-दो भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
Betul News: Bear was seen sucking honey sitting on a tree, villagers panic due to the presence of two bears
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Betul News: दक्षिण वन मंडल के ताप्ती वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिचढाना गांव के समीप जंगल में ग्रामीणों को दो भालू दिखलाई दिए। ग्राम कोटवार मनोज पाटिल ने उन भालुओं की अपने मोबाइल में फोटो भी ली। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है। इधर गांव के करीब दो भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम कोटवार श्री पाटिल ने बताया कि उन्हें 15 जून गुरुवार की दोपहर में किसान गोविन्द आहके और चंदू आहके के खेत के पास दो भालू होने की खबर लगी थी। इस पर उन्होंने जाकर देखा तो एक भालू पेड़ पर बैठा दिखलाई दिया। वह डाल पर लगे मधुमक्खियों के छाते से शहद चूस रहा था। उन्होंने दूर से ही हिम्मत लगाकर मोबाइल में फोटो लिया।
वह भी इसलिए कि वह शहद चूसने में लगा था, नहीं तो इंसान को देखकर वह झपट जाता। दूसरा भालू गाड़ी बैल रोड पर बैठा था। ग्राम कोटवार ने बीटगार्ड महेश सोनी को इसकी खबर दी। बीटगार्ड भी मौके पर आज सुबह पहुँच गया है। वहीं ग्रामीणों में भालू की वजह से दहशत है। भालू हमला कर सकते हैं। इसके चलते वे खेत और जंगल में जाने से डर रहे हैं।



