बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगतयूथ अपडेट

देखते ही देखते महिला ने कुएं में लगा दी छलांग…

प्रतीक चित्र
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के थाना झल्लार क्षेत्र में बुधवार को एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से कुएं में कूद गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे कुएं से निकाला। कुएं में कूदने से महिला घायल हो चुकी थी। सूचना मिलने पर डायल-100 एफआरव्ही स्टाफ ने परिजनों के साथ उसे जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती करवाया।

    पुलिस ने अनुसार थाना झल्लार के अंतर्गत अज्ञात कारणों से एक महिला आत्महत्या के उद्देश्य से कुएं में कूद गई थी। उसे उसके परिजनों द्वारा कुएं से निकाला लिया गया तथा घायल होने से उसे अस्पताल ले जाने हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता थी। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में आज प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर डायल-100/112 वाहन क्रमांक 01 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

    डायल-100 एफआरव्ही पर तैनात प्रधान आरक्षक भरत पवार और पायलट सतीश मतांकर ने घटना स्थल पर पहुंच कर बताया कि अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से कुएं में कूदी महिला को परिजन ने कुएं से बाहर निकाला। घायल महिला को डायल-100/112 स्टाफ ने परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती करवाया। इस मामले में अग्रिम कार्यवाही झल्लार थाना द्वारा की जा रही है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button