देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

MPPSC Prelims Admit Card 2022 : एमपी पीसीएस के एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

MPPSC PCS Prelims Admit Card 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने पीसीएस प्रीलिम्स (राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एमी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 जून को होगी। परीक्षार्थी http://mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

👉 एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक

MPPSC Prelims Admit Card : ऐसे करें डाउनलोड

एमपीपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- http://mppsc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज के दाएं कोने पर दिए गए ‘एडमिट कार्ड डाउनलोड करें’ टैब पर जाएं। ‘एडमिट कार्ड- राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021’ के सामने ‘लिंक’ पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें… UPSC Result : ऐसा भी होता है… एक नाम के दो कैंडिडेट, असफल अभ्यर्थी ने मना लिया जश्न, बांट दी मिठाई, जब हकीकत सामने आई तो…

अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। या फिर ऊपर दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरे और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

यह भी पढ़ें… UPSC TOPPER SHRUTI SHARMA : चार सालों से चल रही थी तैयारी, ऐसे पाई कामयाबी, जानें यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा से सफलता के गुर

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा भी होती है। यानी दोनों भर्तियों की प्रारंभिक परीक्षाएं एक ही होती हैं। इस परीक्षा से राज्य सिविल सेवा में इस बार 283 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा में कुल 63 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें… UPSC Calendar 2023 : यूपीएससी का कैलेंडर जारी, जानें IAS, NDA, CDS समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के कैंलेंडर के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में आएगा। मुख्य परीक्षा 24 से 29 नवंबर तक होगी। इसका रिजल्ट फरवरी में जारी होगा। अप्रैल में इंटरव्यू होंगे।

यह भी पढ़ें… IAS Success Story: 10वीं और 12वीं में फेल होने के बाद भी अंजू शर्मा पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानें अंजू ने कैसे पाई यह उपलब्धि

मई में फाइनल लिस्ट जारी होगी। राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। रिजल्ट दिसंबर में जारी होगा जबकि फरवरी में इंटरव्यू आयोजित होंगे। मार्च में फाइनल लिस्ट जारी होगी।

यह भी पढ़ें… MPPSC PCS : एमपी में अफसर बनने फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका, रोजगार पंजीयन की अब नहीं जरूरत, 346 पदों पर होना है भर्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button