Gold-Silver Rate Today: आज सोने के कीमतों में तेजी देखने को मिली, जानिए सोने-चांदी की ताजा अपडेट
Gold-Silver Rate Today: Today there was a rise in the prices of gold, know the latest updates of gold and silver

Gold-Silver Rate Today: प्रतिदिन के अनुसार सोने-चांदी में आज भी उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगर आप भी सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। आइए, जानते हैं क्या है आज के सोने-चांदी के भाव…
बीते दिन यानी गुरूवार को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 55,530 था। वहीं आज शुक्रवार 24 कैरेट सोने का भाव 56,070 है। आज सोने के भाव में तेजी है। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो बीते दिन 22 कैरेट सोने का भाव 50,900 रूपए था। आज 22 कैरेट सोने का भाव 51,400 रूपए है। इस तरह 22 कैरेट सोने के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 65,250 रूपए है। वहीं बीते दिन चांदी का भाव 65,450 रूपए रहा था। मतलब चांदी के भाव थोड़े से बढ़े हैं।
जानें आज का सोने चांदी का दाम | Gold-Silver Rate Today
गुड रिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट निम्न प्रकार हैं- गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार आज देश में 22 कैरेट सोने का भाव 51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। वहीं मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 51,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। नई दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 51,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
आज का चांदी का भाव | Silver Rate Today
आज भी चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव आज 65,250 रूपए किलो है।
Source – Social Media
कैरेट के हिसाब से जानें कितना शुद्ध है सोना (Gold-Silver Rate Today)
- 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
- 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
- 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
- 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
- 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
- 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
- 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
- 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान (Gold-Silver Price Update)
ग्राहक सोना बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान बहुत जरूरी है। कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
टीप- ऊपर दिए गए सोने चांदी के भाव अलग-अलग शहरों में भिन्न हो सकते हैं। आप अपने शहर का वास्तविक सोने चांदी का भाव जानने के लिए टोल फ्री नंबर 8955664433 पर संपर्क कर सकते हैं।




