CM Mohan Yadav : मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में, कांग्रेस ने साधा निशाना
CM Mohan Yadav : मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ कर्ज लेने की तैयारी में, कांग्रेस ने साधा निशाना। मध्य प्रदेश सरकार एक बार कर्ज लेने की योजना बना रही है। सरकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है। आपको बता दे की सरकार 20 साल के लिए 2500 करोड़ रुपये और 14 साल के लिए 2500 करोड़ रुपये का कर्ज लेने की तैयारी में है। इस कर्ज के लिए सरकार आज यानी 26 नवंबर को ई-नीलामी के जरिए स्टॉक गिरवी रखकर भारतीय रिजर्व बैंक से यह कर्ज लेगी। यह राशि 27 नवंबर को सरकार के खाते में पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि सरकार पिछले 11 महीनों में 40 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। इस तरह मध्य प्रदेश की जनता पर 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का कर्ज का बोझ है। कांग्रेस ने सरकार को कर्ज लेने के लिए निशाना बनाया है।
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा
सरकार की कर्ज लेने की बात को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जवाब दिया है कि हम जो कर्ज लेते हैं वह विकास के लिए है। हम इसका भुगतान भी करते हैं। कर्ज लेना एक सामान्य प्रक्रिया है। इस दौरान मंत्री देवड़ा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार कर्ज लेती थी तो अफसरों और कर्मचारियों को तनख्वाह देती थी। कांग्रेस कर्ज लेकर ऐशो-आराम की जिंदगी जीती थी। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके लिए बजट की जरूरत होती है। हम अपने कर्ज का दुरुपयोग नहीं करते हैं।
कर्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साधा निशाना
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार के कर्ज लेने से आम जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा है। वही उन्होंने कहा है की प्रदेश के किसान को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है और इसके साथ ही युवाओं को योजगार पर भी कोई काम नहीं किया जा रहा है। राज्य की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कर्ज के पैसों से भ्रष्टाचार हो रहा है। नेताओं में पैसा बांटा जा रहा है। सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आज युवाओं का रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।
मुख्य खबरे
- Betul Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत; पत्नी घायल, दूसरे बाइक सवार को भी लिया चपेट में
- Betul Mandi Bhav 03 July: बैतूल मंडी भाव: सोयाबीन 6900 और मूंग 7001 रुपये तक पहुंची, किसानों को राहत
- MP Low Rainfall Preparedness: सूखे जैसी स्थिति से पहले सरकार की तैयारी तेज, जल संरक्षण से लेकर फसल बीमा तक बड़ा प्लान
- Kukru Eco Tourism: मानसून में स्वर्ग बना बैतूल का कुकरू, कॉफी बागानों और हरियाली से जीत रहा पर्यटकों का दिल
- MP Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी में 2548 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की पूरी प्रक्रिया



