यूथ अपडेट

MP Yuva Sangam: युवाओं को रोजगार देने एमपी में खास पहल, अभी तक एक लाख से ज्यादा को ऑफर लेटर

MP Yuva Sangam: वैसे तो हर युवा आज सरकारी नौकरी चाहता है, लेकिन सरकारी क्षेत्र में उतने अवसर उपलब्ध नहीं कि सभी को नौकरी दी जा सके। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने के पूरे-पूरे प्रयास कर रही है। इसके लिए एक अनूठी पहले प्रदेश में की जा रही है। यही नहीं स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

इस उ‌द्देश्य से प्रत्येक जिले में प्रतिमाह एक निर्धारित तिथि को “युवा संगम” का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए प्रदेश और प्रदेश के बाहर से भी नियोजक और विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियाँ भी उपस्थित रहती हैं, जो संस्थानों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन कर प्लेसमेंट प्रक्रिया को गति प्रदान करती हैं।

इन नौकरियों के लिए होता है चयन (MP Yuva Sangam)

युवा संगम में आईटी एवं तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ी रिक्तियों जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर, फिटर, मशीन ऑपरेटर, ऑटोमेकनिक, वेल्डर के साथ ही रिटेल, कस्टमर सपोर्ट, वाहन विक्रय, रिलेशनशिप मैनेजमेंट, इनबाउंड इंश्योरेंस सेल्स एवं इंश्योरेंस एजेंट जैसे क्षेत्रों से संबंधित रिक्तियाँ के लिए आवेदकों को चयनित किया जाता है।

एक लाख से अधिक को मिले ऑफर लेटर (MP Yuva Sangam)

वर्ष 24-25 में युवा संगम के माध्यम से 78 हजार 868 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये गए। वित्तीय वर्ष 25-26 में 30 जून 2025 तक 22 हजार 944 आवेदकों को ऑफर लेटर प्रदान किये जा चुके हैं। साथ ही 2,522 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया है।

यह महत्वपूर्ण पहल भी की जा रही है (MP Yuva Sangam)

औ‌द्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) भोपाल में पहल करते हुए एक सहकारी संस्था (Co-operative Society) के गठन की प्रक्रिया जारी है, जिसके माध्यम से ITI से उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं सीधे फ्रीलांसर (freelancer) के रूप में सेवा-आधारित रोजगार से जुड़ सकेंगे।

इस संस्था का उ‌द्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स, डिलीवरी, रिपेयर व मेंटेनेंस, रिटेल सेवाएं, तकनीकी सेवा (Plumbing, Electrical, AC technician, etc.) जैसे क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है।

फर्म और कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MP Yuva Sangam)

फर्म और कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) व कांट्रैक्ट के माध्यम से इन युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित कॉल-बेस्ड सेवा प्रणाली द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को ग्राहकों से जोड़ने की पहल की जा रही है। कम लागत में स्वरोजगार का मॉडल स्थापित करने के लिए भी पहल की जा रही है। जिससे युवा खुद का काम कर सकें और समय के साथ टीम भी बना सकें। (MP Yuva Sangam)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button