यूथ अपडेट

MP Teachers Recruitment : एमपी में 8720 शिक्षकों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से आवेदन होंगे शुरू, ये है योग्यता, जानें पूरी डिटेल

MPESB Teachers Bharti 2023, MPPEB Recruitment, एमपी हाई स्कूल शिक्षक भर्ती, MP Teachers Recruitment, Teacher Recruitment 2023, Teachers Recruitment Counselling, Madhya Pradesh Teacher Recruitment 2023, MP High School Teacher Recruitment Notification,

MP Teachers Recruitment : एमपी में 8720 शिक्षकों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से आवेदन होंगे शुरू, ये है योग्यता, जानें पूरी डिटेल
Source: Credit – Social Media

MPESB Teachers Bharti 2023, MPPEB Recruitment, MP Teachers Recruitment : मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षकों के पद को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने 8720 पदों पर आवेदन मंगाए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है, वह MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 18 मई से इसके लिए प्रक्रिया शुरू होनी है। वही आवेदन करने की शुरुआती तारीख भी 18 मई निर्धारित की गई है।

किन पदों पर हो रही भर्ती (MP Teachers Recruitment)

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के 7551 पद जबकि जनजातीय कार्य विभाग के 1129 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

किन पदों पर कितनी भर्ती

  • हिंदी के कुल 509 पदों पर भर्ती पर भी आयोजित की जाएगी
  • अंग्रेजी के लिए 1763
  • संस्कृत के लिए 508
  • उर्दू के लिए 42
  • गणित के लिए 1362
  • बायोलॉजी के लिए 755
  • फिजिक्स 777
  • केमिस्ट्री 781
  • हिस्ट्री 304
  • पॉलीटिकल साइंस 284
  • जियोग्राफी 149
  • इकोनॉमिक्स 287
  • सोशियोलॉजी 88
  • कॉमर्स 514
  • एग्रीकल्चर 569 और
  • होम साइंस के 28 पदों पर भर्ती आयोजित की जानी है।

महत्वपूर्ण तारीख (MP Teachers Recruitment)

आवेदन की तारीख : 18 मई 2023

आवेदन की आखिरी तारीख : 1 जून 2023

परीक्षा की तिथि- अगस्त 2023

इस लिंक पर क्लिक कर देखें विस्तृत जानकारी

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2023/HSTST_2023_RuleBook.pdf

Related Articles

Back to top button