बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

तेज रफ्तार बाइक नाले में घुसी, 3 लोग घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर में एक बाइक दुर्घटना में युवक और 2 बुजुर्ग महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 100 डायल ने तीनों को आठनेर अस्पताल पहुंचाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार धामनधंस निवासी नितेश अहाके (23) बाइक क्रमांक एमएच-31/डीबी-7197 से मोरंड गांव जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसकी मां कमला अहाके (58) और एक अन्य रिश्तेदार मीरला अहाके (60) भी थीं।

    रजापुर जोड़ के पास तेज रफ्तार होने से बाइक स्लिप हो गई और सड़क के बगल में ही स्थित नाले में घुस गई। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने दुर्घटना की सूचना 100 डायल को दी।

    सूचना मिलने पर 100 डायल से पायलट सोनू पाटनकर और नगर सैनिक हेमराज उइके मौके पर पहुँचे और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर लाकर भर्ती कराया। यहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button