जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को

बैतूल। कांग्रेस ने बूथ को मजबूत करने अभियान छेड़ दिया है। पार्टी का सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चलाने के लिए आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर दोपहर 2 बजे सरले मैरिज लॉन बडोरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया व ग्रामीण अध्यक्ष तरुण कालभोर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता व बैतूल विधायक निलय डागा के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में बैतूल विधानसभा क्षेत्र के जिला कांग्रेस पदाधिकारी, अध्यक्ष, ब्लॉक पदाधिकारी, मंडलम सेक्टर अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी, एनएसयूआई पदाधिकारी महिला कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में बाल कांग्रेस व संगठन की मजबूती के लिए चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *