कल शाम से लापता था युवक, आज नाले में मिला शव

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर कॉलोनी के बड़े नाले में मंगलवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कल शाम 4 बजे घर से निकला था और तभी से लापता था। पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें… सनसनीखेज मामला: प्रेमी जोड़े ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की मौत

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसारद शोभापुर कॉलोनी निवासी रामाश्रय उर्फ कन्नू यादव सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। देर रात तक परिवार के सदस्यों द्वारा रामाश्रय की खोज खबर ली गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे घर के पीछे के बड़े नाले में रामाश्रय का शव मिला। पन्नी बीनने वाले व्यक्ति द्वारा नाले में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी दी गई। इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा नाले में जाकर देखा गया तब पता चला कि शव 40 वर्षीय रामाश्रय यादव का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। रामाश्रय डेढ़ माह पहले ही गुजरात से आया था। उसके 3 बच्चे हैं।

    यह भी पढ़ें… जहर पीने वाली युवती की भी मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
    राहुल रघुवंशी, प्रभारी, पुलिस चौकी, पाथाखेड़ा

    यह भी पढ़ें… पति को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाली पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *