स्वास्थ्य अपडेट

Yoga For Height Increase: शरीर में स्थिरता और लंबाई बढ़ाने में बेहद कारगर है ये योगासन

yoga, yoga asansas, How to increase height naturally, yoga for height increase, yoga poses to increase height, increase height with yoga, , tadasana, chakrasana, good health for yoga,

Yoga For Height Increase: शरीर में स्थिरता और लंबाई बढ़ाने में बेहद कारगर है ये योगासन,
Source: Credit – Social Media

Yoga For Height Increase : ये योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसे ऊॅंंचाई बढ़ाने वाला व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ मिल जाता है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ये योग स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते हैं।

शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्‍त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरीका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्‍छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

Yoga For Height Increase: शरीर में स्थिरता और लंबाई बढ़ाने में बेहद कारगर है ये योगासन,
Source: Credit – Social Media

ताड़ासन मुद्रा (Yoga For Height Increase)

ताड़ासन मुद्रा शरीर की सभी मांसपेशियों को फैलाती है। इस योग को करने के लिए अपनी गर्दन, कमर और पैरों को एक सीध में रखते हुए सीधे खड़े होकर शुरुआत करें। अपने हाथों को बाजू और पैरों पर एक साथ रखें। सांस भरते हुए हाथों को ऊपर आसमान की तरफ उठाएं। अब एड़ियों को ऊपर उठाकर धीरे-धीरे अपने पंजों के बल खड़े हो जाएं। जितना हो सके अपने शरीर को स्ट्रेच करें। अब वापस मूल स्थिति में आ जाएं।

Source: Credit – Social Media

चक्रासन

पीठ के बल लेंट जाए, इसके बाद अपने दोनों हाथों और पैरों को साध करें, पैरों को घुटने से मोड़े इसके बाद होथों को पीछे की ओर लें औऱ अपने पैरों पर वजन डालते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं। इसके बाद दोनों हाथों पर अपना वजन डालते हुए अपने कंधओं को ऊपर उठाएं और धीरे से कोहनी को सीधे करें अपनी हाथ और पैरों को पूरी तरह से सीधा रखें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button