Jokes In Hindi : एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी, जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त…….
Jokes In Hindi: An auto driver was getting married, when his bride...
Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes In Hindi)
पप्पू- जो मेरी इच्छा पूरी करेगा
उसको 1 लाख रूपये दूंगा।
गप्पू- बोल! क्या इच्छा है तेरी?
पप्पू- मुझे 2 लाख रूपये चाहिए।
- यह भी पढ़ें: 04 April 2024 Ka Rashifal : इन राशियों के जीवन में आज रहेगी खुशियों की बहार, इन्हें होगा आर्थिक लाभ
पति- सब्जी में नमक क्यों नही है?
पत्नी- वो सब्जी थोड़ी जल गयी थी न।
पति- तो नमक क्यों नही डाला?
पत्नी- हम लोग जले पर नमक नही छिड़कते।
- यह भी पढ़ें: Profitable Farming: गेहूं और सरसों की कटाई के बाद बोएं ये फसल, बंपर पैदावार के साथ होगा लाखों का मुनाफा….
डॉक्टर- रोज़ 5 किलोमीटर चला करो तो
एक साल में 50 किलो वजन कम हो जायेगा।
1 साल बाद मरीज फ़ोन पर डॉक्टर से- वजन तो कम हो गया
मगर घर कैसे जाउ?
1825 किलोमीटर दूर आ गया हूं।
- यह भी पढ़ें: MP News: एमपी के 3061 सरकारी नर्सरी स्कूलों को मिली मंजूरी, शिक्षक नियुक्ति के लिए निर्देश जारी…
पप्पू- तुम्हारी भैंस की एक आंख खराब है, फिर
तुम इसके 25 हजार रूपये क्यों मांग रहे हो?
गप्पू- तुम्हे दूध के लिए भैंस चाहिए
या नैन-मटक्का करने के लिए…
- यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today : शादी सीजन में बड़ी लोगों की टेंशन, सोना हुआ 70,000 के करीब, चेक करें ताजा रेट…
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी।
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास
बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है।
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




