बड़ी खबरें

Kohli vs Gambhir: गली क्रिकेट की तरह आपस में भिड़े कोहली और गौतम गंभीर, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, देखें पूरा वीडियो

IPL 2023, Kohli vs Gambhir, Virat Kohli Vs Gautam Gambhir, Naveen Ul Haq Kohli vs Gambhir on Twitter, Virat Kohli Vs Gautam Gambhir Again! India,

Kohli vs Gambhir: गली क्रिकेट की तरह आपस में भिड़े कोहली और गौतम गंभीर, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, देखें पूरा वीडियो
Source: Credit – Social Media

IPL 2023, Kohli vs Gambhir, Virat Kohli Vs Gautam Gambhir, Naveen Ul Haq: आई पी एल 2023 का 45 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुआ। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत गया, लेकिन मैच के दौरान एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मैच के दौरान विराट कोहली और अफगानिस्तान के नवीन उल हक के विच तू-तू मैं-मैं हो गई और इसी के साथ लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इस पूरे वाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है टि्वटर, व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब हर जगह वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

मैच के दौरान शुरू हुआ मामला

बता दें कि यह सारा मामला लखनऊ की पारी के 70 ओवर के दौरान शुरू हुआ विराट कोहली के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन की और कुछ इशारा किया इस पर नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गए के दौरान विराट अपने जूतों की तरफ इशारा करते हुए दिखाई दिए जैसे औकात की बात कर रहे हो। मामला बिगड़ता देख आरसीबी के दिनेश कार्तिक नवीन को और अंपायर विराट कोहली को दूर करते दिखाई दिए।

अंपायर से भी भिड़ गए विराट (Kohli vs Gambhir)

पूरा मामला बिगड़ता देख अमित मिश्रा कोहली को समझाने की कोशिश करते हैं तो कोहली उनसे भी भिड़ जाते हैं और इसके बाद जब एंपायर उन्हें समझा रहे होते हैं तो विराट नवीन की ओर इशारा करते हुए दिखाई देते उसे समझाओ, उसको बोलो, मुझे नहीं। मैच में लखनऊ की खिलाड़ियों के आउट होने के बाद विराट ने गुस्से में अपना जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रही है।

हाथ मिलाने के दौरान भी हुई नवीन और कोहली की नोकझोंक

बेंगलुरु के मैच जीतने के बाद जब दोनों टीम आपस में हाथ मिलाते हैं तो लखनऊ की ओर से गंभीर से जब कोहली हाथ मिलाने की कोशिश करते तो गंभीर अपना हाथ खींचते दिखाई देते हैं। इसके बाद कोहली आगे बढ़ते हैं और नवीन से हाथ मिलाते है। इस दौरान उनकी नवीन से तीखी नोकझोंक हो जाती है।

गंभीर और कोहली की भी हुई बहस (Kohli vs Gambhir)

नवीन से नोकझोंक के बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनकी बातचीत होती है । इतनी देर में गंभीर आते हैं और काइल मेयर्स को दूर ले जाते हैं और कोहली से बातचीत करने से मना कर देते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं तो कोहली उन्हें अपने पास बुलाते हैं और बातचीत करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान कोहली और गंभीर बेहद करीब आ जाते है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो जाती है। हालांकि इस दौरान कोहली कुछ शांत दिखाई देते हैं। कोहली और गंभीर को वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी दूर करते हैं। इस पूरे मामले के कई वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।) (Desi Jugad Video)

वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button