Betul Samachar : कलेक्टर की दो टूक- पांच दिनों में करें सीएम हेल्पलाइन का निराकरण
Betul Samachar : बैतूल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का आगामी 5 दिनों में शत-प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
Betul Samachar : बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित शिकायतों का आगामी 5 दिनों में शत-प्रतिशत निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज 3144 शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी मंगलवार को टीएल बैठक में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि आगामी 16 जुलाई मंगलवार को भैंसदेही एवं भीमपुर तहसील में जनसुनवाई करेंगे। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, खनिज विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
एक पेड़ मां के नाम अभियान (Betul Samachar)
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एक पेड़ माँ के नाम महा अभियान में जिले के सभी नागरिकों से बढ़-चढक़र सहभागिता करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं धरती को हरा भरा बनाने के लिए यह पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है।
- यह भी पढ़ें : Ladli Laxmi Yojana : लाड़ली लक्ष्मी योजना के लक्ष्य से कम प्रकरण स्वीकृत, थमाए जाएंगे नोटिस
यहां करें फोटो अपलोड
नागरिकों को वायुदूत अर्थात अंकुर एप के माध्यम से ही पौध रोपण के फोटोग्राफ खींचकर अपलोड करना होगें। वायुदूत एप पर फोटो अपलोड करने के लिये गूगल प्ले स्टोर अथवा एपल स्टोर से वायुदूत/अंकुर एप को डाउनलोड करें। एप डाउनलोड करने के पश्चात् इच्छित भाषा हिंदी अथवा अंग्रेजी का चयन करें। नागरिक लॉगिन पर क्लिक कर मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes In Hindi : सास नई नवेली दुल्हन से- देखो, इस घर के नियम समझ ले, बहू …. पढ़ें मजेदार जोक्स
बिना नेटवर्क भी करेगा काम (Betul Samachar)
इसके पश्चात पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर वेरीफाई करें तथा पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करें। मोबाइल नेटवर्क न होने की स्थिति में भी ऑफलाइन मोड में एप के माध्यम से फोटोग्राफ अपलोड किया जा सकेंगे। मोबाइल में नेटवर्क आने पर फोटोग्राफ स्वत: एप पर अपलोड हो जावेंगे। ऑफलाइन अवस्था में एप पर फोटो अपलोड करने के लिये पूर्व से एप पर लॉगिन रहना आवश्यक होगा।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



