बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Vodafone Idea लाया 2 नए सस्ते प्लान : 111 रुपए के रिचार्ज पर 31 दिन की मिलेगी वैलिडिटी, कॉलिंग और डेटा बेनिफिट भी

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। लो बजट वाले इन प्लान की कीमत 107 रुपए और 111 रुपए है। 107 रुपए वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी और 111 रुपए वाला प्लान 31 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। दोनों प्लान में डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। बता दें कि जनवरी में ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए महीने भर की वैलिडिटी वाले प्लान लॉन्च करने को कहा था।

107 और 111 रुपए वाले प्लान की डिटेल

• 107 रुपए वाले प्लान में 107 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा। वॉइस कॉलिंग के दौरान 1 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगेगा। प्लान में कुल 200MB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की होगी। हालांकि, प्लान में SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।

• 111 रुपए वाले प्लान में 111 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा। वॉइस कॉलिंग के दौरान 1 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगेगा। प्लान में कुल 200MB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 31 दिन की होगी। हालांकि, प्लान में SMS की सुविधा नहीं मिलेगी।

ये दोनों प्लान उन ग्राहकों के लिए बढ़िया प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन बन सकते हैं। जिन्हें अपना नंबर महीने भर चालू रखना है और कम बात करनी है। हालांकि, इस बात का ध्यान रहे कि प्लान पर SMS की सर्विस नहीं मिलेगी।

वीआई का 99 रुपए वाल प्रीपेड प्लान भी आता है। इसमें 99 रुपए का टॉक टाइम मिलता है। वॉइस कॉलिंग के दौरान 1 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज लगता है। प्लान में कुल 200MB डेटा मिलता है और वैलिडिटी 31 दिन की है।

327 और 337 रुपए वाले प्लान भी लॉन्च किए

• 327 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में कुल 25GB डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिन होगी। प्लान के साथ Vi मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

• 337 रुपए वाले प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में कुल 28GB डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 31 दिन होगी। प्लान के साथ Vi मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

न्यूज एंड फोटो सोर्स : https://dainik-b.in/EsCI96BNWob

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button