स्वास्थ्य अपडेट

Vitamin D-Rich Foods: धूप के अलावा विटामिन डी की कमी को, दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

Vitamin D-Rich Foods: Apart from sunlight, include these things in the diet to remove vitamin D deficiency

Vitamin D-Rich Foods: धूप के अलावा विटामिन डी की कमी, को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
Source – Social Media

Vitamin D-Rich Foods: विटामिन डी हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी है। इसका सबसे अच्छा सोर्स धूप होती है। इसलिए इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। आधुनिक समय में स्वस्थ रहने के लिए शरीर में आवश्यक विटामिनों में से एक Vitamin D को माना जाता है, क्योंकि कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा विटामिन-डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

विटामिन डी कमी को दूर करने के लिए सिर्फ धूप ही नहीं बल्कि डाइट में बदलाव करके भी इस समस्या से बच सकते हैं। अगर आप भी विटामिन-डी की कमी की समस्या से परेशान हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ (Vitamin D-Rich Foods)

Vitamin D-Rich Foods: धूप के अलावा विटामिन डी की कमी, को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
Source – Social Media

दूध

दूध कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है। इसीलिए दूध को सुपरफूड कहा जाता है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोज सुबह एक गिलास दूध पिएं।

मशरूम

विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए मशरूम बेहतर विकल्प है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो मशरूम विटामिन-डी का मुख्य स्रोत है। इसमें कैल्शियम, विटामिन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से विटामिन-डी की कमी भी दूर होती है।

Source – Social Media

संतरा (Vitamin D-Rich Foods)

संतरे को विटामिन सी और विटामिन डी का अच्छा सोर्स माना जाता है। संतरे को फल के रूप में या जूस के रूप में डाइट शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत और विटामिन डी कमी को दूर कर सकते हैं।

दही

रोज दही खाने से न सिर्फ विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है बल्कि इससे कैल्शियम भी मिलता है। दही से हड्डियां मजबूत बनती हैं। दही खाने से पेट भी फिट रहता है।

Source – Social Media

पनीर

पनीए एक बेहद स्वादिष्ट डेयरी उत्पाद है, जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। यह स्किन और मस्तिष्क के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके लिए आपको सही प्रकार का पनीर चुनने की आवश्यकता होती है। फेटा, पनीर और रिकोटा जैसी कुछ स्वस्थ चीजें आप अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

अंडा (Vitamin D-Rich Foods)

अगर आपके पास धूप में बैठने का समय नहीं है तो आपको डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे की जर्दी में विटामिन डी काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर रोज 1 अंडा जरूर खाएं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button