Treron Phoenicoptera: मिलिए दुनिया के सबसे अनोखे पक्षी से, जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर

By
On:

Treron Phoenicoptera: प्रकृति की बनाई ये दुनिया वाकई कभी अजीब है। यहां अजीबोगरीब तरीके पशु-पक्षी पाए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी जमीन पर अपने पैर नहीं रखता। आपने अक्सर पक्षियों को पेड़ बैठे या हवा में उड़ते देखा होगा, लेकिन क्या आप किसी ऐसे पक्षी के बारे में जानते हैं जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। हम बात कर रहे हैं हरियल पक्षी की। इसका वैज्ञानिक नाम Treron Phoenicoptera है।

Treron Phoenicoptera: मिलिए दुनिया के सबसे अनोखे पक्षी से, जो कभी नहीं रखता जमीन पर पैर
Credit – Social Media

कैसा होता है हरियल पक्षी

इस पक्षी का रंग रंग राख जैसा स्लेटी और हरे रंग से मिला होता है, जिसमें सुंदर पीले रंग की धारियां होती हैं। इनमें चमकीला पीलापन होता है। चोंच मोटी और मजबूत होती है। आंखें नीली होती हैं। आंखों के चारों ओर गुलाबी घेरा होता है। टांगें और पैर पीले होते हैं, पूंछ स्लेटी रंग की होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक हरियल की उम्र करीब 26 वर्षों तक होती है। कुछ मामलों में इससे ज्यादा भी ये पक्षी जीते हैं। वहीं तीन सेंटीमीटर लंबा ये पक्षी आपको पेड़ के सबसे ऊपरी भाग पर बैठा नजर आ जाएगा। ये शाकाहारी पक्षी हो फल, पौधों के अंकुर और ताजे खिले फूलों को खाते हैं। ये अनाज खाना कम ही पसंद करता है। हरियल को देखने के बाद आप कहेंगे कि इसकी शक्ल तो कबूतर जैसी है। इसे अंग्रेजी में ग्रीन पिजन कहते हैं यानी हरा कबूतर कहा जाता है।

Credit – Social Media

हरियल पक्षी की खासियत

सबसे खास बात ये है कि ये पक्षी अपना शिकार नहीं होने देता है। क्योंकि शिकारी की आहट सुनकर ये पक्षी मरने का अच्छा नाटक कर लेता है। इसके जमीन पर न उतरने की दो वजह है। एक तो यह ताजा फूल, फल, कलियां और पत्ते खाता है, जिसके कारण पानी की कम जरूरत पड़ती है। यह पत्तों पर जमी ओस की बूंदों से ही प्यास बुझा लेते हैं। दूसरा संकोची स्वभाव का होने के कारण इंसान और दूसरे परजीवों के सामने ठहरना पसंद नहीं करते है।

भारत के अलावा हरियल पक्षी पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, चीन आदि देशो में भी पाए जाते हैं। कहा जाता है कि ये पक्षी बहुत ज्यादा शर्मीला होता है। इंसानों से दूर ही रहना पसंद करता है, लोगों के आते ही यह बिल्कुल चुप्पी साध लेता है और खुद को पत्तों में छुपा लेता है।

Credit – Social Media

जमीन पर क्यों नहीं आता यह पक्षी

जैसा कि हमने आपको बताया यह पक्षी सालों साल जमीन पर नहीं आता है क्योंकि इस जमीन पर रहना पसंद नहीं है। यह पक्षी शाकाहारी है जो की फूल और पत्तियों को खाकर अपना भूख मिटाता है, जिस वजह से पानी की कम आवश्यकता होती है। वह पानी पीने के लिए पत्ते पर जमीन पानी के बंदे को पीकर अपना प्यास बुझा लेते हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment