कमाल है चच्चा: हाथ देकर रिक्शे की तरह रोक दी तेज रफ्तार से आती ट्रेन, फिर बैठकर चले भी गए, वीडियो देख हर कोई हैरान

Amazing Chacha Viral Video: आपने अब तक हाथ देकर बस या रिक्शा या टैक्सी को रोकते (stop the bus or rickshaw or taxi by hand) देखा होगा। लेकिन, क्या कभी आपने किसी को हाथ देकर ट्रेन रुकवाते (stop the train by hand) देखा है। ये कमाल अब एक चच्चा ने कर दिखाया है। वो बड़े आराम से हाथ देकर ट्रेन को रुकवा देते हैं और ट्रेन में बैठकर अपनी मंजिल की ओर निकल पड़ते हैं। यह पूरा वाक्या एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video fiercely viral on social media) हो रहा है।
ऑटो के अलावा बस और ट्रक जैसी चीजें भी आप कई बार इशारे से रोक सकते हैं लेकिन अगर कोई ट्रेन को हाथ देकर रोक ले, तो ये आश्चर्यजनक नजारा कहा जाएगा। इस वक्त चर्चा का विषय बने इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी बड़े ही आराम से ट्रेन को हाथ देकर यूं रोकता है, मानो ये कोई ऑटो या बस हो। कोई इस चाचा का जादू तो कोई उनका स्वैग कह रहा है। आप भी उनका ये कमाल जरूर देखिए।
यहां वीडियो में देखें कैसे रूकवाई ट्रेन
View this post on Instagram
हाथ देकर रुकवा ली ट्रेन
वायरल हो रहे इस वीडियो की लोकेशन तो नहीं पता है लेकिन इस वीडियो को देखकर पब्लिक दंग हो रही है। जो ट्रेन केवल स्टेशन पर ही रुकती है, वो चाचा के एक इशारे पर रुक जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन प्लेटफॉर्म से चल चुकी होती है और ठीक-ठाक स्पीड में होती है। जैसे ही बुजुर्ग उसे रुकने का इशारा करते हैं लोको पायलट ट्रेन रोक देता है। इसके बाद वो बड़े आराम से जाकर उसमें सवार हो जाता है और आगे की यात्रा के लिए चल पड़ता है।
आखिर ट्रेन रुकी कैसे!
वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होते हुए देखा गया है। इसे इंस्टाग्राम पर इसे 007ashish_ashu ने शेयर किया है और लिखा है – चाचा कह रहे हैं- जलवा है हमारा यहां। इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है. लोगों ने इस पर मज़ेदार कमेंट्स भी दिए हैं । कई लोगों ने जहां हंसने वाले इमोटिकॉन से रिएक्ट किया है, वहीं एक यूज़र ने लिखा-चाचा विधायक हैं हमारे। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा – चाचा ने आग लगा दी।
News Source: News18.com



