बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

changed route : अब हरदा के रास्ते होगी वाहनों की आवाजाही, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक यही रूट लिया जाएगा उपयोग में

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे पर सुखतवा में अंग्रेजों के जमाने का पुल ढहा जाने से में अब वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इस पुल के बनते तक अब भोपाल और बैतूल के लिए हरदा होकर वाहनों की आवाजाही होगी।

    उल्लेखनीय है कि यह पुल टूट जाने से नेशनल हाईवे पर लम्बा जाम लग गया है। यहां आवागमन के लिए और कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अब यातायात को हरदा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

    बड़ी खबर : बैतूल-भोपाल हाइवे पर सुखतवा का पुल ढहा, हाइवे से यातायात ठप, झेल नहीं पाया 138 पहिए वाले ट्राले का वजन

    शाहपुर एसडीएम अनिल सोनी के अनुसार पाढर के पास से चिचोली होते हुए हरदा रोड पर वाहन पहुंचेंगे। वहीं बैतूल से वाहन सीधे खेड़ी, चिचोली होते हुए हरदा की ओर निकलेंगे। इसी तरह से होशंगाबाद से वाहन हरदा और फिर बैतूल पहुंचेंगे।

    फिलहाल जब तक पुल के पास से कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं हो जाता यही व्यवस्था बनी रहेगी। गौरतलब है कि इटारसी के पास सुखतवा में अंग्रेजों के जमाने में बना पुल आज 10 अप्रैल को दोपहर में एक विशालकाय ट्राला के गुजरते समय ढह गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button