मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update Today : एमपी में कल से बदल जाएगा मौसम इन जिलों में बारिश और तेज हवा, यहां लू का भी अलर्ट

MP Weather Update Today: Weather will change in MP from tomorrow, rain and strong wind in these districts, heat wave alert here too

MP Weather Update Today : आने वाले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के कई शहरों में गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नई पश्चिमी विक्षों के सकरी होने के कारण वातावरण में नमी आएगी और रविवार शाम से मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। वही 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार रविवार को ग्वालियर, खरगोन, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, दतिया, सीधी, सिंगरौली,खंडवा जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मई के महीने में भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में पारा चढ़ने के साथ तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान छतरपुर, खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री, भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

दो दिन बाद बारिश के आसार (MP Weather Update Today)

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ईरान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से 5 मई की शाम से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। 6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड के 13 जिलों सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी इलाकों में इसका ज्यादा दिखेगा। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं ।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button