बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Firing: आमला में चली गोली, एसडीओपी पहुंचीं, जांच में जुटी पुलिस

बैतूल जिले के आमला शहर से सटे एक खेत में शुक्रवार शाम को गोली चलने की खबर है। खैरियत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली चलने की खबर मिलते ही मुलताई SDOP नम्रता सोंधिया भी आमला पहुंच चुकी हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमला में स्थित पंचवटी हनुमान मंदिर के पास एक खेत में धुरेंडी के मौके पर कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंच गए। इन लोगों का वहां मौजूद लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने कुछ राउंड हवाई फायर कर दिए। गोली चलते ही पार्टी में हड़कंप मच गया और अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया भी आमला पहुंची हैं। बताया जाता है कि पार्टी में मौजूद लोग मामले की शिकायत करने आमला थाना पहुंचे हैं। उनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। गोली किसने चलाई और किस बात को लेकर विवाद हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।



