बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

एक और सौगात: आमला और छिंदवाड़ा के बीच चलेगी एक और मेमू ट्रेन, 11 अप्रैल से होगी शुरू

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल-छिंदवाड़ा के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के खुशखबरी है। उन्हें एक और ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। रेलवे आमला से छिंदवाड़ा तक के लिए एक और मेमो ट्रेन का संचालन शुरू करने जा रहा है।

    आगामी 11 अप्रैल से मेमू ट्रेन की सेवा शुरू होगी, जिससे बैतूल जिले के लोगों को छिंदवाड़ा जिले की यात्रा करने में सुविधा होगी। आमला से छिंदवाड़ा के लिए पहले से ही एक मेमू ट्रेन चालू है। इस ट्रेन में अधिक लोग सफर करते हैं, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया।

    दिन में दो बार चलेगी मेमू ट्रेन

    अभी जो मेमू चल रही है, इसी को दूसरी बार फिर रवाना किया जाएगा। आमला से दूसरी मेमू दोपहर में तीन बजे निकलेगी। विभिन्न स्टेशनों से होकर यह छिंदवाड़ा शाम 5.45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद छिंदवाड़ा से फिर शाम को 6.15 बजे रवाना होगी, जो आमला रात 9.20 बजे पहुंचेगी।

    वहीं पहले वाली मेमू सुबह आठ बजे आमला से छिंदवाड़ा के लिए निकलती है और सुबह 11.15 बजे पहुंच जाती है। यहां से निकलने के बाद आमला 2.45 बजे आ जाती है।

    खुशखबरी: पैसेंजर की तर्ज पर चलेंगी मेमू ट्रैन, किराया एक्सप्रेस का लगेगा

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button