बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

महिलाओं के लिए काम करने वालों को मिलेंगे पुरस्कार, 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    महिलाओं के क्षेत्र में समाज-सेवा और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने 6 राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कार घोषित हैं। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा यह पुरस्कार व्यक्तिगत और संस्थागत दिये जाते हैं। पुरस्कारों के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 निर्धारित की गई है।

    राज्य स्तरीय पुरस्कारों में महिला वीरता के लिये रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र, महिला समाज-सेवा के लिये राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज-सेवा पुरस्कार में एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। समाज-सेवा के लिये किसी संस्था अथवा व्यक्ति को विष्णु कुमार समाज-सेवा पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कृत व्यक्ति/संस्था को एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा।

    इसके अतिरिक्त नारी सम्मान की रक्षा के लिये दिये जाने वाले मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार में पुरुष/महिला को राज्य स्तर पर एक लाख रुपये तथा जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा।

    राज्य स्तरीय पुरस्कारों में साहसिक कार्य के लिये पुरुष/महिला को अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार दिया जायेगा। इसमें एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिये किये गये साहसिक कार्य के लिये राष्ट्रमाता पद्मावती राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कृत व्यक्ति को एक लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जायेगा।

    पुरस्कारों का विवरण और आवेदन का प्रारूप विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक को अपना आवेदन सीधे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करते हुए एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला-बाल विकास के कार्यालय में जमा करना होगा। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button