Betul News: सीआईएसएफ जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बिदाई और श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

▪️ निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के ग्राम खापा निवासी सीआईएसएफ जवान चंद्रकिशोर पिता सुदर्शन खाकरे की झारखंड राज्य के चंद्रपुरा में ह्रदयघात से मृत्यु हो गई थी। जिनके पार्थिव शरीर को 9 नवंबर को उनके गृह ग्राम लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन करने जन सैलाब उमड़ पड़ा। उनके पार्थिव शरीर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

दिवंगत जवान को अंतिम बिदाई देने बड़ी संख्या में परिजनों के अलावा अन्य गांवों के लोग भी पहुंचे थे। कल से जवान के सम्मान में पूरा गांव उनके अंतिम दर्शन करने का इंतजार कर रहा था। शाम 6 बजे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन कार्यक्रम में उनके पिता के अलावा अन्य परिजन भी मौजूद रहे। सीआईएसएफ जवान चंद्रकिशोर झारखंड के चंद्रपुरा में तैनात थे। जिनका अचानक हृदयाघात होने के बाद निधन हो गया था।



