MP Teacher Recruitment: मप्र में शिक्षक बनने की राह हुई कठिन! अब टीईटी के साथ ये परीक्षा भी करनी होगी पास, इसी के आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश में अब शिक्षक बनने की रह थोड़ी और कठिन हो गई है। अभी तक शिक्षक बनने (MP Teacher Recruitment) के लिए एक ही परीक्षा टीईटी (TET) पास करना होता था। लेकिन, अब टीईटी के साथ ही एक और परीक्षा सिलेक्शन टेस्ट (ST) भी पास करना होगा। दरअसल सरकार ने शिक्षक भर्ती का पैटर्न बदल दिया है। इसमें अब MPTET में मेरिट का महत्व खत्म हो गया है। इसे अब केवल क्वालीफाई भर करना जरूरी है।
दो दिन पहले जानकारी सार्वजनिक हुई थी कि मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) की वैधता आजीवन हो गई है। अब इसी बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि टीईटी की वैधता आजीवन करने के पीछे कारण कुछ और था। अब एमपी में भी अन्य कुछ राज्यों की तरह भर्ती प्रक्रिया को थोड़ा कठिन कर दिया गया है। अब यहां भी सरकारी शिक्षक बनने के लिए ग्रेजुएशन के बाद उसे DlEd या BEd के बाद पहले MPTET पास करना होगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद उनका ST (सिलेक्शन टेस्ट) होगा। इस परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर वेटिंग लिस्ट बनेगी और इसी के आधार पर नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
इन प्रदेशों में पहले से यह व्यवस्थाToyota Innova Electric: दिलों पर राज करने वाली इनोवा आ रही इलेक्ट्रिक अवतार में! लॉन्च होते ही बाजार में मचेगी धूम, ये फीचर्स बना देंगे दीवाना
उत्तर प्रदेश और राजस्थान राज्यों में पहले से दो परीक्षाओं की व्यवस्था है। यूपी में पहले यूपीटीईटी होता है। उसके बाद इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को सुपर टीईटी में शामिल होना होता है। इसी तरह राजस्थान में पहले आरटीईटी होता है। इसमें क्वालीफाई करने वाले राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर (रीट) में शामिल होते हैं।
अभी एमपी में इतने उम्मीदवार क्वालीफाई
अभी एमपी में शिक्षक के तीनों वर्गों के लिए क्वालीफाई अभ्यर्थियों की संख्या 4 लाख, 54 हजार, 156 हैं। इनमें प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के 1 लाख, 94 हजार, 949, माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के 2 लाख, 16 हजार, 220 और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 के 42 हजार, 967 अभ्यर्थी शामिल हैं। अब इन्हें दोबारा टीईटी में शामिल नहीं होना होगा, बल्कि वे सीधे चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।



