Funny Jokes In Hindi: बिल्लू: हमारे पड़ोसी बड़े खराब हैं, गोलू: क्यों…क्या हुआ? बिल्लू…
Funny Jokes In Hindi: Billu: Our neighbors are very bad, Golu: Why…what happened? Billu...

Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- Also Read : Funny Jokes In Hindi: रोहन अपने पड़ोस में जाता है और दरवाजे की घंटी बजाता है, महिला दरवाजा खोलती है, महिला…

बिल्लू: हमारे पड़ोसी बड़े खराब हैं।
गोलू: क्यों…क्या हुआ?
बिल्लू: कल रात 3:00 बजे वह हमारे घर का दरवाजा पीटने लगे…
गोलू: रात 3:00 बजे… यह भी कोई बात हुई?
बिल्लू: वही तो शुक्र है कि मैं जगा हुआ था और ढोलक बजाना सीख रहा था…
फेसबुक पर वीडियो कॉल के दौरान खूबसूरत लड़की को पप्पू निहार रहा था…और तभी…
लड़की-ओ, ध्यान किधर है?
पप्पू-कुछ नहीं
लड़की-क्या देख रहा है…
पप्पू- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी मां होती, तो मैं भी खूबसूरत दिखता।
बस स्टैंड पर खड़ी देहाती लड़की को…
पप्पू: प…प…प…प्रिया…तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है…
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली…सूरत देखी है?
पप्पू: नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
एक नवविवाहित जोड़ा बर्तन की दुकान में झगड रहा था।
पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो
पति- नहीं, जरा और बड़ा गिलास लेंगे
दुकानदार- साहब जी, महिला दिवस भले ही चला गया है लेकिन मैडम जो कह रही है, वहीं गिलास ले लीजिए ना….
पति- अरे भैया, तुम्हें बेचनी की पड़ी है लेकिन इस गिलास में मेरा हाथ घुसता नही है। मैं इसे माजूंगा कैसे?
दुकानदार की आंखों में आसू आ गए।
एक दुकानदार एक औरत को कपड़े दिखा-दिखाकर थक गया।
अंत में अपने गुस्से पर काबू करते हुए आखिरकार बोला…
मुझे अफसोस है कि मैं आपको कोई कपड़ा पसंद नहीं करवा पाया।
औरत- कोई बात नहीं…. मैं तो वैसे भी सब्जी लेने निकली थी।
दुकानदार अभी तक बेहोश है।
की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



