Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023: धनतेरस पर इन राशियों पर होगी धन वर्षा, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Aaj ka panchang, Aaj ka rashifal, daily rashifal, shubh ashubh fal, Hindi me Aaj ka rashifal, rahoo kal, disha shool, Aaj ka chaughadiya, ekadashi tithi ka mahtva, आज का राशिफल, आज का पंचांग, धन प्राप्ति के उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023: धनतेरस पर इन राशियों पर होगी धन वर्षा, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023: धनतेरस पर इन राशियों पर होगी धन वर्षा, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पावन दीपावली महापर्व धनतेरस की आप सभी को अनन्त हार्दिक शुभकामनाएं…!

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) आश्विन माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- द्वादशी 12:35:01, पश्चात-त्रयोदशी
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 24 कार्तिक गते
नक्षत्र- हस्त 24:40:43
योग- विष्कुंभ 17:04:17, पश्चात-प्रीति
करण- तैतुल 12:35:01, तत्पश्चात-गर
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- कन्या राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:40:40
सूर्यास्त- 17:28:55
दिन काल- 10:48:15
रात्री काल- 13:12:30
चंद्रोदय- 28:31:35
चंद्रास्त- 15:44:52
राहू काल- 10:44-12:05 अशुभ
यम घंटा- 14:47-16:08 अशुभ
अभिजित- 11:43-12:26 शुभ
दिक-शूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई का साग नहीं खाना चाहिये। इससे शरीर में रोग होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैगन नहीं खाना चाहिये। पुत्र की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)
चर- 06:41 – 08:02
लाभ-08:02 – 09:23
अमृत- 09:23 – 10:44
शुभ- 13:05 – 13:26
चर- 16:08-17:19

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)
लाभ- 20:47 – 22:26
शुभ- 24:05 – 25:44
अमृत- 25:44- 27:23
चर- 27:23- 29:02

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)
शुक्र- 06:41 – 07:35
बुध- 07:35 – 08:29
चन्द्र- 08:29 – 09:23
शनि- 09:23 – 10:17
बृहस्पति- 10:17 – 11:11
मंगल- 11:11 – 12:05
सूर्य- 12:05 – 12:59
शुक्र- 12:59 – 13:53
बुध- 13:53 – 14:47
चन्द्र- 14:47 – 15:41
शनि- 15:41 – 16:35
बृहस्पति- 16:35 – 17:29

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)
मंगल- 17:29 – 18:35
सूर्य- 18:35 – 19:41
शुक्र- 19:41 – 20:47
बुध- 20:47 – 21:53
चन्द्र- 21:53 – 22:59
शनि- 22:59 – 24:05
बृहस्पति- 24:0 – 25:11
मंगल- 25:11- 26:17
सूर्य- 26:17 – 27:23
शुक्र- 27:23- 28:29
बुध- 28:29 – 29:35
चन्द्र- 29:35 – 30:41

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)

1. मेष राशि :- आज का दिन आपका सुख में बीतने वाला है। आपको अपने परिवार में कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको जल्दी ही जॉब मिल सकती है, आपकी कोशिश सफल होगी। नौकरी में आपको उन्नति भी जल्दी ही मिल सकती है। छात्रों की बात करें तो छात्रों को थोड़ी सी कम मेहनत के कारण ही बड़ी सफलता की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपको बहुत ही अधिक खुशी मिलेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य एकदम फिट रहेगा, परंतु आपको मौसम के बदलने के कारण पेट से संबंधित थोड़ी सी समस्याओं की परेशानी हो सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

2. वृषभ राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी भरा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो उनको अपने कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परंतु आप उस परेशानी का डट कर सामना करें, तभी आप उस परेशानी से बाहर निकल सकते हैं। किसी भी परेशानी में घबराना नहीं, उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसके आने से आपके घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके किसी रिश्तेदार या सगे संबंधी से किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है, परंतु आप किसी भी प्रकार के मतभेद से बचने का प्रयास करें और कम बोलें। छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

3. मिथुन राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं, जिससे बाहर निकलने के लिए आपको अपने सभी संबंधियों का सहारा लेना पड़ सकता है। अभी आप कहीं दूर की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो अपनी यात्रा को टाल दें, अन्यथा कोई दुर्घटना भी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार करने वाले जातक यदि अपने पार्टनर के साथ में कोई कार्य करते हैं तो अपने पार्टनर से केवल अपने व्यापार का ही संबंध रखें, मेलजोल ना बढ़ाये अन्यथा, आपको विश्वास का झेलना पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी प्रकार का कोई दुखी समाचार प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक परेशान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

4. कर्क राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा और आप मन ही मन बहुत अधिक खुश रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है और आपका आर्थिक स्तर भी ऊंचा हो सकता है। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपको अपनी सेहत की गड़बड़ी के कारण कोई विशेष अवसर भी गवांना पड़ सकता है। आपको पेट दर्द, सर दर्द से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार में आपका किसी से मतभेद हो सकता है, छोटा सा मतभेद बड़ा रूप ले सकता है, पर आप उसे दूर करने की पूरी कोशिश करें तो मामला सुलझ जाएगा। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों के कारण परिवार में माहौल थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

5. सिंह राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। बेरोजगारों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको कोई बड़ी जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में बड़े लाभ प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा और आपके परिवार में आर्थिक उन्नति होगी। आपको अपने व्यापार में अपने मित्रों की सहायता लेनी पड़ सकती है। आपके अपने जीवन साथी के साथ में संबंध बहुत अधिक मधुर रहेंगे तथा बच्चों के साथ भी आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आपके बच्चे आप पर बहुत अधिक दुलार करेंगे. यदि आप बहुत समय से नया वाहन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप नया वाहन खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए आपका अच्छा दिन हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

6. कन्या राशि :- आज के दिन आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी और आप बहुत उत्साहित रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं के होने से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपके बड़े अधिकारी आपके कार्य से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आपके परिवार में लंबे दिनों से चले हुए वाद विवाद शांत हो सकते हैं, जिसमें आपका बहुत अधिक योगदान रहेगा। छात्रवर्ग की बात करें तो छात्रों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई नया मार्गदर्शन मिल सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

7. तुला राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आप किसी अच्छे सलाहकार से सलाह अवश्य लें। एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद ही आप धन का निवेश करें। आप किसी भी प्रकार की दूर की यात्रा करने से बचें, अन्यथा कोई दुर्घटना हो सकती है, और आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है परंतु अपनी सोच से उस नुकसान को रोक सकते हैं। थोड़ा सा बच कर रहें, आपका किसी प्रकार का कोई नुकसान हो सकता है। झगड़े की स्थिति भी पैदा हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, परिवार में बुजुर्गों का सम्मान करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

8. वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप घर मकान या जमीन जायदाद खरीद सकते हैं, उसके लिए आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपका दवाई गोली करने में बहुत अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आप बहुत बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है, जिसके कारण शारीरिक चोट भी लग सकती है। आपके परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप परेशानी में फंस सकते हैं। आपका किसी से किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है। झगड़े की स्थिति भी पैदा हो सकती है। परंतु आप वाहन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

यह भी पढ़ें: Betul Election News : मुझे किसी ने सीसीबी अध्यक्ष पद से नहीं हटाया, मैंने खुद दिया था रिजाइन: अशोक पांसे

9. धनु राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी कार्य के चलते दूर की यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप पार्टनरशिप मे व्यापार कर सकते हैं, इसमें आपको बहुत बड़ा ऑफर मिल सकता है। जो आपके लिए बहुत अधिक लाभकारी रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी दूर होगा। परिवार में आपका वाद-विवाद हो सकता है। आप इस समय बाद विवाद को बातों से हल करने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आपके सहयोगी भरपूर साथ देंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप अपना कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

10. मकर राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही ना करें, नहीं तो आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन से आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप इस आयोजन में अपने बहुत सारे मेहमानों को बुला सकते हैं, लेकिन आवाभगत में आपका सारा दिन व्यतीत होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे। वाहन चलाते हुए दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप पार्टनरशिप में किसी प्रकार का कोई व्यापार ना करें, आपको धोखा मिल सकता है। आपका अपने मित्रों से मन मुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें, घर में शांति बनाए रखने की कोशिश करें, बात-बात पर गुस्सा ना करें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

11. कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा सावधानी पूर्वक रहने वाला रहेगा। आप वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरतें, अन्यथा आपको दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है इसके कारण आपके घर में समस्याएं बढ़ सकती हैं, बच्चों के साथ में आप समय बिताएंगे तो आपकी स्थिति में सुधार आयेगा। यदि आपका किसी से बाद विवाद हो जाता है तो आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा, आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी मे आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आप अपने अधिकारियों के साथ में अच्छे से पेश आएं, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। आप उनके गुस्से का शिकार बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर बाद विवाद हो सकता है। अपने भाई बहनों के भविष्य को लेकर थोड़ा सा चिंतित हो सकता हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आपको अचानक से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12. मीन राशि :- आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। खासतौर से छात्रों की बात करें तो उनका मन पढ़ाई में लगा रहेगा और वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आप अपने माता-पिता को अपने साथ लेकर जाएं, यह आपके लिए बहुत अधिक शुभ रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार करने वाले जातक किसी नए कार्य को खोलने के लिए अपनी योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आपके लिए यह योजनाएं बहुत कारगर साबित होंगी। आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ में अच्छा जीवन बिताएंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी रोमांटिक टूर पर जा सकते हैं, तथा वहां पर आप बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे, और आपको बहुत ही खुशी होगी। आपका मन अपनी प्रॉपर्टी और जमीन को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2023)

सुविचार !
“युधिष्ठिरः विक्रम शालिवाहनौ ततो नृपः, स्याद्विजयाभिनन्दनः।
ततस्तु नागार्जुन भूपतिः कलौ, कल्किः षडेते शककारकाः स्मृताः॥”
भावार्थ :- युधिष्ठिर, विक्रमादित्य, शालिवाहन, विजयाभिनंदन, नागार्जुन, और कलियुग में कल्कि (होंगे) – इन छ: से शक (भारतीय कालगणना) प्रारंभ हुई और होगी। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

• संपर्क: पुर्णा ज्योतिष केंद्र, पुर्णा वार्ड नंबर 11, विठ्ठल किराना के पास भैंसदेही, जिला बैतूल (मप्र)
• मोबाइल: 9406950313

Related Articles