Thar भी इसको करती है सलाम, नए अवतार में आएगी पटेलों की पहली पसंद Tata Sumo, भारी इंजन के साथ मिलेंगे झक्कास फीचर्स

Tata Sumo : भारत में SUV सेगमेंट में टाटा सूमो का नाम कभी बेहद लोकप्रिय था। अब सोशल मीडिया पर यह खबरें वायरल हो रही हैं कि टाटा कंपनी जल्द ही सूमो को एक नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि नई Tata Sumo 2026 के मार्च तक भारतीय सड़कों पर दस्तक दे सकती है।

Tata Sumo का नया लुक और डिजाइन

अगर अफवाहों पर भरोसा करें, तो नई टाटा सूमो एक मॉडर्न और मस्कुलर लुक के साथ आ सकती है। इसमें LED हेडलाइट्स, नया ग्रिल डिजाइन और आकर्षक एलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कार की बॉडी को एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है ताकि यह पुराने मॉडल से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और यूथ-फ्रेंडली लगे।

Tata Sumo संभावित इंजन और माइलेज

नई सूमो में कंपनी एक नया 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दे सकती है, जो कि न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देगा बल्कि माइलेज भी जबरदस्त होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह SUV 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। यह फीचर उन लोगों को आकर्षित करेगा जो पावर के साथ-साथ फ्यूल एफिशिएंसी भी चाहते हैं।

Tata Sumo फीचर्स

नई टाटा सूमो में ग्राहकों को कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 10 इंच या उससे अधिक की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, 6 एयरबैग्स, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, कूल्ड ग्लवबॉक्स, वेंटिलेटेड सीट्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा सेफ्टी के लिए रियर कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

Tata Sumo की संभावित कीमत

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा सूमो की कीमत ₹12 लाख से शुरू होकर ₹14 लाख तक जा सकती है। हालांकि यह कीमत मिडिल क्लास बजट से थोड़ी ऊपर लग सकती है, लेकिन SUV सेगमेंट में यह फीचर्स और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए एक किफायती विकल्प बन सकता है। कंपनी शुरुआत में आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन्स भी ला सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।

Tata Sumo क्या है कंपनी की आधिकारिक बयान

फिलहाल, टाटा मोटर्स की ओर से टाटा सूमो की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए यह खबरें फिलहाल अफवाहों पर आधारित हैं। लेकिन यदि कंपनी वाकई इसे लॉन्च करती है, तो यह गाड़ी बाज़ार में धूम मचा सकती है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment