बड़ी खबरें

Ladli Behna Loan Scheme 2025: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात; अब एक लाख तक का लोन, वो भी बिना ब्याज

Ladli Behna Loan Scheme 2025: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना चल रही है। महाराष्ट्र में भी लाड़ली बहनों को हर महीने राशि दी जा रही है। इसके साथ ही अब महाराष्ट्र सरकार ने लाड़ली बहनों को एक और तोहफा दिया है। यह तोहफा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण योजना की शुरुआत की है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना को लागू करने के लिए मुंबई बैंक के साथ साझेदारी की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को अपना कारोबार शुरू करने या छोटे-मोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद करना है।

लाड़ली बहनों को मिलेगा इतना लोन

योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा। इस सुविधा का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जो माझी लाडकी बहिन योजना की पंजीकृत लाभार्थी हैं और जिन्हें हर माह 1500 रुपये की राशि पहले से मिल रही है।

Ladli Behna Loan Scheme 2025: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात; अब एक लाख तक का लोन, वो भी बिना ब्याज

लोन लेने के लिए यह दो विकल्प

लोन लेने के लिए महिलाओं के पास दो विकल्प होंगे। वे चाहें तो व्यक्तिगत रूप से ऋण प्राप्त कर सकती हैं या फिर समूह के रूप में आवेदन कर सकती हैं। समूह में कम से कम दो और अधिकतम दस महिलाएं शामिल हो सकती हैं। यह व्यवस्था उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होगी जो सामूहिक रूप से व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।

लोन अदायगी की भी आसान व्यवस्था

ऋण की किश्त चुकाने को लेकर भी सरकार ने सरल व्यवस्था बनाई है। महिलाओं को इसके लिए अलग से बैंक जाकर भुगतान नहीं करना पड़ेगा। हर महीने जो 1500 रुपये का मानदेय मिलता है, उसी से ऋण की किश्तें काट ली जाएंगी। इससे न तो उन्हें किसी अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ेगा और न ही भुगतान में देरी होगी।

लोन के लिए यह शर्त पूरी करना जरुरी

सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि योजना का लाभ सही पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे। हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग को फर्जी खातों और नकली नामों से जुड़े कई मामले मिले थे। इसी कारण से अब योजना के तहत ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। जो महिलाएं समय पर ई-केवाईसी पूरी करेंगी, उन्हें ही आगे भी हर महीने 1500 रुपये की राशि मिल पाएगी।

Ladli Behna Loan Scheme 2025: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात; अब एक लाख तक का लोन, वो भी बिना ब्याज

महिलाएं शुरू कर सकेंगी कोई व्यवसाय

ई-केवाईसी पूरी होने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में नियमित रूप से राशि जमा होती रहेगी। साथ ही वे बिना ब्याज का ऋण लेकर अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इस योजना से वे घर खर्च में सहारा पा सकेंगी और साथ ही आत्मनिर्भर भी बनेंगी।

इन्हें मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

इस पहल से उन महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश रोजगार के अवसरों से दूर रही हैं। वे अपने हुनर का उपयोग कर व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। जैसे कोई महिला सिलाई का काम कर सकती है, कोई ब्यूटी पार्लर खोल सकती है या फिर छोटी दुकान चला सकती है। इन छोटे-छोटे व्यवसायों से मिलने वाली आय परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम योगदान देगी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button