Bharat Jodo Yatra : उज्जैैन में टी ब्रेक के दौरान राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो | Rahul Gandhi Viral Video

Rahul Gandhi Viral Video : देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ाेे यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) को अच्छा समर्थन मिल रहा है। इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र (Bharat Jodo Yatra in MP) में चल रही है। लगभग एक सप्ताह केे दौरान राहुल गांधी के साथ मप्र कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता भी शामिल हुए। यात्रा काेे आकर्षक बनाने के लिए राहुल गांधी नए अंदाज में जनता के बीच पहुंच रहे है। इसी बीच उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जो काफी पसंद किए जा रहे है। मंगलवार को उज्जैन में भारत जोड़ाे यात्रा के दौरान टी ब्रेक के पहले राहुल गांधी और मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने बच्चों के साथ जमकर डांस किया। राहुल गांधी के डांस का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Rahul Gandhi Viral Video | बच्चोंं से बात भी की
राहुल गांधी ने डांस करने के बाद बच्चों से बात भी। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक उनके साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बेहतर ढंग से भविष्य में आगे बढ़ने की सलाह भी दी और बच्चों का मनोबल भी बढ़ाया।
- ये भी पढ़ें: मात्र 8 हजार जमा कर ले आए Honda Activa, है भारत की सबसे भरोसेमंद स्कूटर, कंपनी नेे लगाया स्टॉक हटाओ सेल
यहां देखें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के वायरल वीडियो..
राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमल नाथ ने उनका स्वागत करने पहुंचे स्कूली बच्चों के साथ डांस किया#BharatJodaYatra #ujjain #RahulGandhi #MadhyaPradesh pic.twitter.com/Se4r1XfZal
— NaiDunia (@Nai_Dunia) November 29, 2022
Source: NaiDunia@twitter
- ये भी पढ़ें: Train ka video: 9 घंटे बाद आई ट्रेन तो खुशी से झूूमे यात्री, स्टेशन पर नाचने लगे, खूब बजाई तालियां, देखें वीडियो…
पहले बच्चों के साथ लगाई थी रेस (Rahul Gandhi Viral Video)
जब रेस लगाई राहुल गांधी ने…#BharatJodoYatra pic.twitter.com/iJtd3fOcYW
— Congress (@INCIndia) October 30, 2022
- ये भी पढ़ें: Nora Fatehi FIFA WC 2022: फैंस से भरे स्टेडियम में नोरा फतेही ने किया गजब का डांस, वीडियो हुआ वायरल
मालूम हो कि, राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपनी यात्रा के दौरान बुलट चलाकर ‘बुलट राजा’ के नाम से चर्चित हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइकिल चलाकर प्रदूषम से प्रकृति संरक्षण का लोगों को संदेश दिया और अब यात्रा के सातवें दिन मंगलवार को उज्जैन पहुंचने पर उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को एक सूत्र में बांधते हुए बच्चों के साथ जमकर डांस किया। मध्य प्रदेश में उनके इन्हीं अलग अलग अंदाजों से लोग खासा प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि, उनके नृत्य के दौरान भीड़ के भीतर से जय – जय कमलनाथ के नारों की आवाजें भी गूंज रही थीं।
- ये भी पढ़ें: बुधवार भक्ति – घर में सुख सम्पत्ति के लिए सुनें – श्री गणेश मंत्र – ॐ गंग गणपतये नमो नमः -Shree Ganesh Mantra
आज इंदौर के रास्ते में #BharatJodoYatra🇮🇳 के दौरान श्री @RahulGandhi जी ने मोटरबाइक बुलेट की सवारी की pic.twitter.com/KYmLLEGWpD
— Haryana Pradesh Congress Sevadal (@SevadalHRY) November 27, 2022



