देश/विदेश

Equal Day-night: जितना बड़ा दिन, उतनी ही बड़ी रात : 21 मार्च का न करें इंतजार, 15 को ही है दिन और रात बराबर

Equal Day-night: The bigger the day, the bigger the night: Don't wait for March 21, day and night are equal on 15th itself

Equal Day-night: जितना बड़ा दिन, उतनी ही बड़ी रात : 21 मार्च का न करें इंतजार, 15 को ही है दिन और रात बराबर

Equal Day-night: बुधवार (15 मार्च) को आपके नगर में दिन और रात की अवधि बिलकुल बराबर-बराबर रहेगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आमतौर पर दिन रात बराबर होने की घटना को 21 मार्च के इक्वीनॉक्स से जोड़ा जाता रहा है। मीडिया, पाठ्य पुस्तकें, सोशल मीडिया पर भी 20 या 21 मार्च को दिन और रात बराबर होने से जोड़ा जाता है। लेकिन, अब इलेक्ट्रानिक समय मापन के युग में वास्तविक तथ्य को सामने लाना जरूरी है।

सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होते हुये सूर्य की परिक्रमा करने से वो 20 या 21 मार्च को इस स्थिति में आती है कि सूर्य की किरणें भूमध्य रेखा पर लंबवत पड़ती है। किसी भी ध्रुव का झुकाव नहीं रहता है। इस कारण पृथ्वी के सभी भागों पर दिन और रात लगभग समान होते हैं। लेकिन, ये पूरी तरह समान नहीं होते हैं। इनमें लगभग 6 मिनिट का अंतर रहता है। पूरी तरह समान आपके नगर की भौगोलिक स्थिति पर निर्भर होता हैं। इस कारण मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में 15 मार्च को दिन एवं रात बराबर होंगे। हालाकि इनमें भी कुछ सेकंड का अंतर रहेगा।

Equal Day-night: जितना बड़ा दिन, उतनी ही बड़ी रात : 21 मार्च का न करें इंतजार, 15 को ही है दिन और रात बराबर

सारिका ने बताया कि देश के अलग-अलग भागों में दिन रात बराबर होने की घटना अलग-अलग दिनांक को होती है। जहां दक्षिण भाग कन्याकुमारी में यह 6 मार्च को बराबर हो चुका है तो राजस्थान, बिहार में 16 मार्च को होगा। देश के उत्तरी भाग में यह 17 मार्च को होगा। ऐसे में अगर मौसम बाधा न बने तो आप साफ महसूस कर सकेंगे दिवस में सूर्य की फिप्टी परसेंट भागीदारी को।

 (Equal Day-night)

नगर

सूर्याेदय

सूर्यास्त

 दिन की अवधि

जबलपुर06ः1606ः1611घंटे 59 मिनिट 30 सेकंड
नरसिंहपुर06ः2206ः2211घंटे 59 मिनिट 34 सेकंड
छिंदवाड़ा06ः2306ः2311घंटे 59 मिनिट 51 सेकंड
बैतूल06ः2706ः2711घंटे 59 मिनिट 54 सेकंड
नर्मदापुरम06ः2806ः2811घंटे 59 मिनिट 38 सेकंड
रायसेन06ः2806ः2711घंटे 59 मिनिट 27 सेकंड
सागर06ः2406ः2311घंटे 59 मिनिट 18 सेकंड
भोपाल06ः2906ः2911घंटे 59 मिनिट 29 सेकंड
हरदा06ः3006ः3011घंटे 59 मिनिट 46 सेकंड
सीहोर06ः3106ः3011घंटे 59 मिनिट 30 सेकंड
खंडवा06ः3306ः3311घंटे 59 मिनिट 56 सेकंड
इंदौर06ः3506ः3511घंटे 59 मिनिट 39 सेकंड
उज्जैन06ः3606ः3511घंटे 59 मिनिट 31 सेकंड
खरगौन06ः3706ः3712घंटे 00 मिनिट 02 सेकंड
बड़वानी06ः3906ः3911घंटे 59 मिनिट 52 सेकंड
अलीराजपुर06ः4106ः4111घंटे 59 मिनिट 47 सेकंड

Related Articles

Back to top button