funny viral jokes: रिंकू-गप्पू के मजेदार जोक्स वायरल, पढ़ते ही हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
funny viral jokes: हंसी और मज़ाक इंसानी जीवन का एक अहम हिस्सा है। जब हम जोक्स सुनते हैं या सुनाते हैं तो यह केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होता है। जोक्स सुनने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि तनाव कम होता है। हंसी मस्तिष्क में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ाती है, जो खुशी और सुकून का अहसास कराता है। इसके अलावा हंसने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
जोक्स सुनने से रिश्तों में भी मजबूती आती है क्योंकि यह लोगों को जोड़ने और नज़दीक लाने का काम करता है। ऑफिस, घर या दोस्तों के बीच हल्के-फुल्के मज़ाक का माहौल माहौल को खुशनुमा बना देता है। यही नहीं, हंसी से इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ा लेता है।
जोक्स सुनने और हंसने की आदत दिमाग की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाती है। यह व्यक्ति को सकारात्मक सोचने में मदद करती है और मानसिक थकान दूर करती है। इस तरह, जोक्स सुनना केवल मनोरंजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य और रिश्तों के लिए भी एक प्राकृतिक दवा है। तो आइयें चटपटे जोक्स पढ़कर आज के दिन को खुशनुमा बनायें-
पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था
पत्नी- मैं पूरा घर संभालती हूं, किचन संभालती हूं,
बच्चों को संभाालती हूं, तुम क्या करते हो?
पति- मैं खुद को संभालता हूं
तुम्हारी नशीली आंखें देखकर
पत्नी- आप भी न, चलो बताओ
आज क्या बनाऊ आपकी पसंद का?
राहुल- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
मेहुल- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो
लड़का शादीशुदा……

रिंकू (गप्पू से)- क्या हुआ, उदास क्यों हो?
गप्पू- मत पूछो यार, बहुत दिनों से
मेरी गर्लफ्रेंड कह रही थी कि सरप्राइज दूंगी
रिंकू- फिर क्या हुआ?
गप्पू- मुझे क्या पता था कि वो मुझे ब्लॉक कर देगी……
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला
टीचर- बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?
बल्लू- सर नहीं घुलेगा
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बल्लू- सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसे मांगते
अपनी जेब से नहीं निकालते……..
सास- बहू क्या कर रही हो?
बहू- अपनी सहेलियों को हग डे विश कर रही हूं
सास- पोते ने भी चड्डी में हग डे मना लिया है
उधर भी ध्यान दे देना…

अंकल (गज्जू से)- रात को कितने बजे सोते हो बेटा?
गज्जू- किताब उठा लूं तो 9 बजे और फोन उठा लूं तो 2 बजे
गज्जू की बात सुनकर अंकल की बोलती बंद हो गई….
टीचर जी- पिंकी बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है?
पिंकी- मैम वेल्डिंग में पहले चिंगारी निकलती है और फिर
हमेशा के लिये गठबंधन हो जाता है
लेकिन वैडिंग में पहले गठबंधन होता है और
जिंदगी भर चिंगारिया निकलती रहती है….
सास ने बहू को दाल बनाने के लिए कहा
थोड़ी देर बाद आकर
सास दाल को देख जोर से चिल्लाई और बोली-
ये क्या बना दिया?
बहू- मां जी, एक चीज ही तो डालना भूल गई
आप इतना गुस्सा क्यों हो रही हो?
सास- अरे बहू, तू इसमें दाल डालना ही भूल गई…..

सासू बहू से बोली- तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया?
बहू- नहीं मां जी ऐसा नहीं है
उन्होंने मुझे आपको और आपके बेटे को कैसे संभालना है,
यह सिखाया है…
पप्पू- तुमने मेरा फोन क्यों नहीं उठाया?
गर्लफ्रेंड- अरे बाबा अभी तो सोकर उठी हूं,
मम्मी ने कॉफी बना कर दी है, वही पी रही हूं
पप्पू- लेकिन आंटी तो बोल रही थी कि
तुम गोबर फेंकने गई हो…..
- यह भी पढ़ें : funny jokes in hindi: गर्लफ्रेंड बोली- जानू डायमंड रिंग दे दो, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर हंसी नहीं रुकेगी
मीना- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए?
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी
पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
मीना- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?
एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था
वहां खड़ा गप्पू उसे गौर से देखते हुए बोला-
भाई साहब, अगर आप स्टार्ट नहीं हो रहे तो धक्का लगाऊं…..
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था-
20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर रिंकू उदास हो गया और पिंकू से बोला
फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं….
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



