देश/विदेश

Breakup ke bad : गर्लफ्रेंड के साथ छोड़ते ही लड़के ने थमा दिया 7 लाख का ‘ब्रेकअप बिल’, लड़की को खिलाए चिप्स और पानी तक के वापस मांगे रुपए

Boy Demands Pay Back from Girlfriend after Break Up : जब लोग एक-दूसरे के साथ प्यार में होते हैं तो बड़ी से बड़ी चीज़ देने में पीछे नहीं हटते। वे न केवल चांद-तारे तक लाकर देने को तैयार रहते हैं बल्कि जान देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। वहीं जब रिश्ता टूटता है तो स्थिति इसके विपरित हो जाती है। कोई डिप्रेशन में चला जाता है तो किसी को प्यार-मोहब्बत जैसे शब्दों से ही नफरत हो जाती है।

इन सबके बावजूद कोई भी लड़का वैसा शायद ही करें जो चीन (China News) के शंघाई में रहने वाले एक शख्स ने किया। इस शख्स की गर्लफ्रेंड (Man asks Girlfriend to pay Break Up Bill) ने जैसे ही उससे रिश्ता तोड़ा तो उसने बाकायदा ब्रेकअप लॉग (Break Up List of Dating Bills) बनाकर उस पर खर्च की गई पाई-पाई वापस मांग ली।

यह भी पढ़ें… Devar Bhabhi dance : लो चली मैं… गाने पर भाभी ने देवर की शादी में गजब का डांस कर मचाया धमाल, खुश होकर रिश्तेदारों ने कर दी नोटों की बारिश

सुनने में ये मामला काफी मजेदार लग रहा है, लेकिन उस शख्स ने वाकई ऐसा किया है। उसके खर्च का ब्रेक अप लॉग इस वक्त चीन के सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। इस लॉग लिस्ट में पानी की बोतल से लेकर चिप्स और बाकी स्नैक्स का भी हिसाब-किताब लिखा गया है। वैसे मामला कुछ भी हो, लेकिन लड़के की याददाश्त और क्रिएटिविटी तो माननी ही पड़ेगी। 

लड़के के द्वारा लड़की को थमाया गया ब्रेकअप बिल।

खर्चे का हिसाब बनाने भर दिए 3 पेज

चाइनीज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला शंघाई का है। लड़का यहीं का रहने वाला है और वो एक लड़की को साल भर से डेट कर रहा था। जब उन दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंचा तो लड़के ने मजेदार स्टेप उठाया। उसने कुल 3 पेज में डेटिंग के दौरान खर्च की गई एक-एक पाई का कम्प्यूटराइज्ड लॉग तैयार किया। ये लॉग रिलेशनशिप के दौरान हर दिन खर्च किए गए पैसे का हिसाब था। चीन के सोशल मीडिया पर लड़के की ये डिटेल्ड ब्रेक अप लिस्ट जमकर वायरल हो रही है। कुछ लोग उसकी हरकत को सही नहीं मान रहे हैं तो वहीं बहुत से लोगों उसकी याददाश्त की भरपूर तारीफ की है।

यह भी पढ़ें… Agnipath sceme… सरकार का दावा : अग्निपथ योजना से देश सेवा का मौका मिलने के साथ ही मिलेंगे कई लाभ, यहां देखें योजना की विस्तृत जानकारी

गर्लफ्रेंड पर खर्च हर पैसे का ब्यौरा 

शख्स ने जो लिस्ट बनाई है, उसमें छोटे-मोटे खर्च भी लिखे गए हैं। इसमें 2 पानी की बोतलें और स्नैक्स पर किया गया खर्च भी मेंशन है। जो स्नैक्स लड़की ने अकेले खाए उसे भी लिखा गया है और कपल एक्सपेंडिचर भी लिखे हैं। डिनर और लंच के खर्च को आधा कर दिया गया है। लड़की की मां के बीमार होने पर हॉस्पिटलाइजेशन का खर्च और उनकी मौत के बाद अंतिम संस्कार में मदद के तौर पर दिया गया खर्च भी लिस्ट में मेंशन है। ये पूरा अमाउंट 60,147,025 yuan यानि भारतीय मुद्रा में करीब 7 लाख रुपये है। हालांकि ये नहीं पता है कि लड़की ने उसे ये पैसे दिए या नहीं, लेकिन उसकी कहानी मशहूर खूब हुई है।

News & Photo Source :  https://hindi.news18.com/news/ajab-gajab/man-asks-ex-girlfriend-to-pay-7-lakh-as-dating-expense-after-breakup-pratp-4328887.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button