बैतूल अपडेट

Betul News : आग से जलकर पांच मवेशियों की मौत, चार झुलसे, कृषि उपकरण खाक

Betul News : मुलताई। बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पौनी में आग ने भारी तबाही मचाई। यहां बीती रात मवेशियों के कोठे में आग लग गई। इससे पांच मवेशियों की मौत हो गई। वहीं 4 मवेशी बुरी झुलस गए हैं। कृषि के काम में आने वाले 45 पाइप भी जल गए।

किसान को आगजनी की घटना में 4 से 5 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर रात में 2 बजे दमकल ने पहुंचकर मौके पर आग बुझाई है।

दमकल के कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया कि रात 1.30 बजे के लगभग साईंखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पौनी में अनिल खाददेव और श्यामराव खाददेव के खेत में बने गाय के दो कोठे में आग लगी। इसकी सूचना मुलताई नगर पालिका की फायर टीम को मिली। सूचना मिलने पर मौके पर टीम ने पहुंचकर आग पर पाया काबू। (Betul News)

आग किस कारण से लगी, इसका पता नहीं चला है। आग लगने का जब किसान को पता चला तब तक आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। किसान अनिल खाददेव ने बताया कि कोठे में बंधे एक गाय, एक बछड़ा, एक बैल जलकर मर गए। (Betul News)

इसके अलावा दो जानवर झुलस गए। सिंचाई के 45 पाइप, कृषि सामग्री और 50 बोरी खाद भी जल गया। वहीं उसके बाजू में श्यामराव खाददेव के कोठे में बधी एक बछिया, 100 सिंचाई के पाइप, कृषि सामग्री पूरी तरह से जल गई है। (Betul News)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button