बैतूल अपडेट

Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Murder Case: Betul murder mystery solved; brother-in-law and cousins ​​conspired to commit the murder; three accused arrested.

Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Murder Case: बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक युवक की एयरफोर्स में ज्वाइन करने से एक दिन पहले हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसी के जीजा और चचेरे भाइयों ने की थी। जमीन हड़पने के लालच में और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने यह कदम उठाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी वीरेंद्र जैन ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को ग्राम पुसली निवासी मोहित पिता मंचित गलफट के घर नहीं लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। अगले दिन 26 जुलाई को परिजनों द्वारा खेत के समीप मृतक के जूते एवं मोबाइल संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा खेत में स्थित 3-4 कुओं की तलाशी के दौरान एक कुएं से मोहित का शव बरामद हुआ। शव के गले में वायर कसकर लिपटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक श्री जैन स्वयं घटनास्थल पहुंचे और सूक्ष्म निरीक्षण किया। विशेष जांच दल गठित कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आए, वे अत्यंत चौंकाने वाले हैं। हत्या की योजना लगभग 20 दिन पूर्व ही बना ली गई थी।

Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

जीजा की परिवार की जमीन पर नजर

मृतक मोहित की बहन शिवानी ने राजा पिता उमेश मस्की के साथ 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद राजा मस्की की नजर अपने ससुर मंचित गलफट की लगभग 7-8 एकड़ कृषि भूमि पर थी। राजा मस्की का मानना था कि यदि मोहित रास्ते से हट जाएगा तो भविष्य में यह जमीन उसकी पत्नी शिवानी के माध्यम से उसके कब्जे में आ सकती है।

बड़े पिता और ताऊ के बेटों से रंजिश

दूसरी ओर मोहित के बड़े पिता वामन गलफट के बेटे संजय उर्फ पिंटिया एवं नारायण गलफट के बेटे आकाश का परिवार भी मंचित एवं मोहित से वर्षों से खेत, सिंचाई, पाइप लाइन, कुएं के पानी तथा खेत में पार्टी करने को लेकर विवाद रखता था। इन विवादों के कारण दोनों पक्षों में लगातार मनमुटाव बना हुआ था।

Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

ताऊ ने भी हत्या के लिए उकसाया

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि जब संजय एवं आकाश ने अपने परिवार में इस विवाद का उल्लेख किया, तब आकाश के पिता नारायण ने भी उन्हें मोहित को रास्ते से हटाने के लिए उकसाया तथा यह विश्वास दिलाया कि घटना के बाद वह उन्हें बचा लेगा। इसी दौरान आरोपियों को जानकारी मिली कि मोहित का चयन भारतीय वायुसेना में हो चुका है तथा उसे 26 जुलाई को प्रशिक्षण के लिए रवाना होना है। उन्हें आशंका थी कि मोहित नौकरी पर चला गया तो भविष्य में उनकी योजना कभी सफल नहीं होगी।

20 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश

इसी कारण हत्या की साजिश को तत्काल अंजाम देने का निर्णय लिया गया। राजा मस्की, संजय एवं आकाश ने लगभग 20 दिन पहले बैठकर हत्या की योजना तैयार की तथा तय किया कि मोहित की हत्या कर शव को इस प्रकार छिपाया जाएगा कि घटना दुर्घटना अथवा गुमशुदगी प्रतीत हो।

इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम

25 जुलाई की रात मोहित एयरफोर्स में चयन की खुशी में गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने एवं वितरण के लिए गांव की दुकान से सोनपापड़ी खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान संजय एवं आकाश उसे दूसरे मंदिर चलने का बहाना बनाकर मोटर साइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर खेत स्थित झोपड़ी पर ले गए, जहां राजा मस्की पहले से मौजूद था। झोपड़ी में पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने मोहित को पकड़ लिया। संजय एवं राजा ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि आकाश ने वायर उसके गले में कई बार लपेटकर कस दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर खेत में बने तीसरे कुएं में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से मृतक के जूते दूसरे कुएं के पास फेंक दिए, जबकि संघर्ष के निशान पहले कुएं के पास छोड़े गए। मृतक का मोबाइल आरोपी की झोपड़ी में ही छूट गया, जो विवेचना में महत्वपूर्ण साक्ष्य सिद्ध हुआ। आरोपियों ने ऐसा स्थान चुना था जहां सामान्यत: कोई नहीं आता-जाता, जिससे उन्हें विश्वास था कि हत्या का लंबे समय तक खुलासा नहीं हो सकेगा। हालांकि उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खुलासे में इस टीम की रही भूमिका

इस कार्रवाई में एसडीओपी भैंसदेही भूपेन्द्र सिंह मौर्य, एसडीओपी मुलताई शिव कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश आर्मो, थाना प्रभारी आठनेर निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, निरीक्षक अंजना धुर्वे, एसडीआरएफ टीम, उप निरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, एएसआई दिनेश धुर्वे, गंभीर रघुवंशी, संतोष चौधरी, प्रधान आरक्षक निर्मल पवार, पंकज बटके, आरक्षक मनीष पटेल, विप्लव मिरासी, बीरबल मीणा, प्रधान आरक्षक सुभाष माकोड़े, साइबर सेल आरक्षक राजेंद्र धाड़से, बलराम राजपूत, अनिरूद्ध यादव, नितिन चौहान एवं विशेष जांच दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button