NASA Asteroid News: अंतरिक्ष से पृथ्वी की ओर आ रही आफत, धरती से टकरा सकता इतना बड़ा एस्टेरॉइड, टेंशन में नासा
Asteroid 2046 NASA Asteroid News: Disaster coming from space towards Earth, such a huge asteroid can collide with Earth, NASA in tension

Asteroid 2046 NASA Asteroid News: नासा दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन है। यह अमेरिका में है। नासा ने हाल ही में एक ऐसा एस्ट्रोराइड खोजा है जो धरती से टकरा सकता है। हालांकि इसकी आशंका कम है, लेकिन नासा के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह धरती से टकरा सकता है। इस एस्टेरॉइड का साइज ओलंपिक स्टेडियम के बराबर बताया जा रहा है। नासा ने इसे रिस्क लिस्ट में नंबर वन पर रखा है।
2046 में टकरा सकता एस्टेरॉइड
नासा एक हाल ही में खोजे गए एस्टेरॉइड की निगरानी कर रहा है। इस एस्टेरॉइड को लेकर आशंका जताई जा रहा है कि यह साल 2046 में धरती से टकरा सकता है। हालांकि इसकी आशंका बहुत कम है। नासा के मुताबिक यह एस्टेरॉइड साल 2046 में वेलेंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 625 में से 1 का चांस है कि यह धरती से टकरा सकता है। वहीं नासा के अनुमान के मुताबिक 560 में से 1 चांस है कि यह एस्टेराइड धरती से टकराए। इस आसमानी चट्टान का नाम 2023 डीडब्ल्यू रखा गया है।
- Also Read : Harley Davidson X350 : बुलेट को टक्कर देने आ गई हार्ले डेविडसन की सबसे सस्ती बाइक, लुक के दीवाने हुए लोग

NASA Asteroid News: 9 अन्य क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के करीब आएंगे
नासा के मुताबिक साल 2047 से 2054 के बीच में 9 अन्य एस्टेरॉइड धरती के करीब आएंगे। यह आसमानी चट्टान 2 फरवरी को पहली बार अंतरिक्ष में नजर आई थी। यह एस्टेरॉइड 25 किमी प्रति सेकंड से यात्रा कर रही है और अभी यह धरती से 1 करोड़ 80 लाख किमी की दूरी पर है। यह प्रत्येक 271 दिन में सूरज के चक्कर लगा रही है। नासा ने हाल ही में अपने डार्ट मिशन का सफल परीक्षण किया था। इसके जरिए वह अब किसी एस्टेरॉइड को रास्ते में बर्बाद करने की तकनीक में सफल हो गई है।
- Also Read : Smartphone under 15K: कम बजट में लेना हैं सबसे बढिया र्स्माटफोन तो Samsung से लेकर OPPO तक रे रहें विकल्प
रिस्क लिस्ट में पहले स्थान पर रखा इसे (Asteroid 2046)
ऐस्टरॉइड जिसका व्यास 50 मीटर है, को नासा द्वारा अंतरिक्ष में मौजूद उन वस्तुओं की ‘रिस्क लिस्ट’ में नंबर एक स्थान पर रखा गया है, जिनकी पृथ्वी से टकराने की शून्य से अधिक संभावना है।
2023 DW सूची में मौजूद एकमात्र ऐस्टरॉइड है, जिसका टोरिनो स्केल पर 1 का स्कोर है जबकि अन्य सभी वस्तुओं की 0 रेटिंग है। टोरिनो स्केल का उपयोग पृथ्वी को प्रभावित करने वाली अंतरिक्ष वस्तु की संभावना को मापने के लिए किया जाता है।



