बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पेट्रोल लेकर पहुंचे ऑटो गैरेज की दुकान में आग लगाने, उसी बीच खुल गई दुकानदार की नींद, फिर बदमाशों ने यह कर डाला

घायल दुलाल मंडल
  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के चोपना थाना क्षेत्र के कोलिया गांव में सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे बदमाशों ने ऑटो गैरेज की दुकान में आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान संचालक की नींद खुल गई। संचालक ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने संचालक के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट में दुलाल मंडल घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घायल दुलाल मंडल ने बताया कि वह ऑटो गैरेज की दुकान में सो रहा था। सुबह करीब 4.30 बजे 4 से 5 लोग आए और दुकान में पेट्रोल डाल कर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे।

    मेरी नींद खुली तो मैंने उन्हें रोका तो बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट की और भाग गए। आरोपी कौन थे और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। घायल दुलाल के मुताबिक वह भी आरोपियों को नहीं पहचानता है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button