देश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेटसैर सपाटा अपडेट

Jangli Suar Ka video: मौत के मुंह में था बच्चा तो नहीं देखा दुश्मन है कौन! जंगली सुअर ने बौखलाकर ऐसी लगाई दौड़ कि बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ तेंदुआ

jangli suar aur tendua ki ladai: अपने बच्चों के लिए इस दुनिया में मां से बड़ा रक्षक कोई नहीं होता। बच्चों को जरा भी खतरे में देखते ही कोई भी मां इस कदर भयानक रूप ले लेती हैं कि फिर उसका सामना दुनिया की कोई ताकत नहीं कर सकती। यह बात केवल इंसानों पर ही लागू नहीं होती बल्कि जानवरों तक में यही बात देखी जा सकती है। एक जंगली सुअर के वायरल हो रहे वीडियो (Jangli Suar viral video) में भी यही बात एक फिर सिद्ध हो रही है। यह वीडियो आईएफएस अधिकारी डॉ. सम्राट गौड़ा (IFS Dr. Samrat Gowda) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी अभ्यारण्य में सफारी की कई गाड़ियां खड़ी हैं। इसी बीच झाड़ियों के बीच से एक जंगली सुअर का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए बेसाख्ता भाग रहा है। उसके ठीक पीछे एक तेंदुआ उसके पीछे भाग रहा है। सुअर का बच्चा बहुत दूर तक नहीं भागता और चंद छलांग लगाने के बाद तेंदुआ उसे दबोच लेता है। कुछ ही पलों में जंगली सुअर का बच्चा तेंदुए के जबड़े में होता है।

बच्चे को मुंह में दबोच कर कर रहा था आराम

बच्चे को दबोचने के बाद तेंदुआ उसे मुंह में रखे हुए ही कुछ देर आराम करने की सोचते हुए ठहर जाता है। उसके चेहरे पर इस बात की संतुष्टि साफ नजर आती है कि आज के भोजन का इंतजाम तो हो गया। लेकिन, वह उसकी गलतफहमी साबित होती है। वह राहत की चंद सांसें भी इत्मीनान से नहीं ले पाता है।

यहां देखें वीडियो…

बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा उल्टे पांव

दरअसल, बच्चा जिस और भागा था, उसी और उसकी मां थी। तेंदुए के उस बच्चे को दबोचते ही और उसकी चीख पुकार सुनकर उसकी मां सारा माजरा भांप जाती है। यह देखते ही वह आव देखती हैं ना ताव और सीधे तेंदुए की ओर बेहद गुस्से में दौड़ लगा देती है। उसके तेवर ऐसे थे कि वह तेंदुए की धज्जियां उड़ा देती। (leopard attack baby pig mother comes to save) तेंदुआ भी यह भांप जाता है। इसलिए वह सरपट दौड़ लगा देता है। अपनी जान बचाने की कवायद और जंगली सुअर का रौद्र रूप देखकर उसके बच्चे को भी वह छोड़ जाता है। इसके बावजूद सुअर उसका पीछा करता है और वहां तक खदेड़कर ही दम लेता है, जिससे उसका बच्चा दोबारा खतरे में ना आए।

रोमांचित हो उठे सैलानी और यूजर

वैसे तो अधिकांश पर्यटक अभ्यारण्य में शिकार का नजारा देखने को ही जाते हैं। हालांकि बहुत कम को ही यह नजारा देखने को मिलता है। लेकिन, एक लगभग शिकार के बाद एक मां का जज्बा और तेंदुए जैसे शिकारी प्राणी को जब उल्टे पांव सैलानियों ने भागते देखा तो वे भी खासे रोमांचित हो उठे। इसी तरह सोशल मीडिया पर यह वीडियो देख रहे यूजर्स भी खासे रोमांचित होकर मां के इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button