बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
then go bulldozer : दुष्कर्म के आरोपी के घर चला पुलिस का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
◾अंकित सूर्यवंशी, आमला
आज पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। पुलिस आज बुलडोजर लेकर आमला थाना के ग्राम उमरिया पहुंची। यहां आरोपी प्रकाश पिता राजेंद्र भोजेकर द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। आरोपी, उसके पिता और मां के अलावा डॉक्टर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस द्वारा इस आशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि आरोपी प्रकाश पिता राजेंद्र भोजेकर द्वारा उसकी कोचिंग में आने वाली नाबालिग छात्रा से बलात्कार किया गया था। इसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने अपने परिजनों की सहायता से उसका गर्भपात करा दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी, उसके माता-पिता के साथ ही गर्भपात करने वाली डॉक्टर वंदना कापसे को भी गिरफ्तार कर लिया है।




