बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नपा ने रचा वसूली का कीर्तिमान, एक ही दिन में हुई इतनी आमदनी कि नहीं होता यकीन, आज तक नहीं हुई थी कभी इतनी आय

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत बैतूल नगर पालिका परिषद के लिए वरदान साबित हो गई। इस दिन एक ही दिन में नपा की इतनी वसूली हो गई जितनी आज तक एक दिन में नहीं हो पाई थी। नपा ने उस दिन 41 लाख रुपये की वसूली मात्र एक दिन में की। वसूली का यह आंकड़ा नगर पालिका कर्मचारियों के लिए भी बेहद उत्साह भरा है।

    नगर पालिका के राजस्व उप निरीक्षक अखिल राय ने बताया कि लोक अदालत में बकाया राशि के सुविधाजनक भुगतान कर रियायत पाने का कर्मचारियों द्वारा अच्छा प्रचार-प्रसार किया गया था। यही कारण है कि नगरवासियों ने भी अपनी बकाया राशि अदा करने में खासी उदारता दिखाई।

    यही वजह है कि लोक अदालत के दिन नपा की 41 लाख रुपये की वसूली मात्र एक दिन में हो गई। यह वसूली संपत्ति कर, जल शुल्क, भवन-भूमि किराया आदि की है। उन्होंने बताया कि आज तक के इतिहास में नगर पालिका ने एक दिन में इतनी वसूली कभी भी नहीं की थी।

    अभी इतनी राशि और करना है वसूल

    इस साल सभी करों से नगर पालिका को लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपये की वसूली 31 मार्च तक करना है। श्री राय ने बताया कि अभी तक करीब 4 करोड़ रुपये की वसूली हो गई है। शेष राशि की वसूली के लिए नपा द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। कोशिश यही है कि वित्त वर्ष के आखिर तक अधिक से अधिक राशि की वसूली की जा सके।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button