बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

IDBI Recruitment 2022: ग्रेजुएट्स के लिए आईडीबीआई बैंक में हजारों पदों पर निकली भर्तियां, 17 जून तक आवेदन करने का मौका

IDBI Bank Recruitment 2022 Notification: बैंकिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) की तरफ से अच्छी खबर है. आईडीबीआई बैंक ने एग्जीक्यूटिव (Executive) और असिस्टेंट मैनेजर (AM Grade A) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती अभियान के तहत 1544 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट http://idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

• ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 3 जून 2022
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 17 जून 2022
• आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 17 जून 2022
• भर्ती परीक्षा/इंटरव्यू की तारीख- फिलहाल तय नहीं

इतने पदों पर होगी भर्तियां 

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत बैंक 1544 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी. इनमें से 1044 पद एग्जीक्यूटिव और 500 पद असिस्टेंट मैनेजर के हैं. कैटेगरी वाइज वैकेंसी देखने के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा.

यह भी पढ़ें… Assam Rifles Recruitment 2022: असम राइफल्स में ग्रुप बी और सी के लिए निकली बंपर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं online आवेदन

योग्यता और उम्र सीमा

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. जबकि असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आयु सीमा 21 से 28 साल मांगी गई है.

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट http://idbibank.in पर जाना होगा. यहां उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन का लिंक मिल जाएगा. नोटिफिकेशन में दिए गए स्टेप्स को अपनाकर आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/naukri/idbi-recruitment-2022-apply-for-1544-vacancy-of-executive-check-salary-and-other-details-at-idbibank-in/1211170

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button