बड़ी खबरें
SBI Bank Bharti 2024 : SBI बैंक में निकली है 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेंगी 26 हजार रूपये सैलरी
SBI Bank Bharti 2024 : यदि आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के 13,735 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
SBI Bank Bharti 2024 के कुल पद
- कुल पद: 13,735
- जनरल: 5870 पद
- एससी: 2118 पद
- एसटी: 1385 पद
- ओबीसी: 3001 पद
- ईडब्ल्यूएस: 1361 पद
SBI Bank Bharti 2024 के लिए आवेदन
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- “Careers” सेक्शन में जाकर “Clerk Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
SBI Bank Bharti 2024 के लिए शुल्क
- जनरल/EWS/OBC: ₹750
- SC/ST/दिव्यांग: निःशुल्क
आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जनवरी 2025
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹26,730 की शुरुआती बेसिक पे के साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं दी जाएंगी।
खास खबरे
- Betul Theft Case Arrest: बैतूल में चोरी के दो बड़े खुलासे, सारणी और कोतवाली पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा, 3 महिलाएं भी शामिल
- Groom Viral Wedding Video: बालकनी में खड़ी थी दुल्हन, तभी दूल्हे ने कर दिया ऐसा काम, हक्के बक्के रह गए बाराती, देखें वीडियो
- MP Cabinet Decision 2026: अब बेटियों को भी पेंशन का हक, जनजातीय योजनाओं को 7133 करोड़ की मंजूरी, 63 हजार घरों में पहुंचेगी बिजली
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 26 हजार क्विंटल से ज्यादा आवक; सोयाबीन के दाम मजबूत, मक्का सस्ता, गेहूं और तुअर में हल्की तेजी
- Chhota Mahadev Mela 2026: महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने किया भोपाली मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण



