बैतूल अपडेट

Betul News : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल; आमला रोड पर हुई दुर्घटना

Betul News : बैतूल। बैतूल-खंडारा-आमला रोड पर सोमवारी के पास एक सड़क हादसा हो गया। सड़क से जा रही एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर बगल के खेत में स्थित गन्ना बाड़ी में घुस गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Betul News : सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल; आमला रोड पर हुई दुर्घटना

मुलताई क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से नील गाय की हुई मौत

Betul News : बैतूल। बैतूल-खंडारा-आमला रोड पर सोमवारी के पास एक सड़क हादसा हो गया। सड़क से जा रही एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर बगल के खेत में स्थित गन्ना बाड़ी में घुस गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगोहान निवासी ललित नवरे (32) और त्रिलोक सलाम (35) मछली बेचने का कार्य करते हैं। शनिवार को यह दोनों बोड़ी बघवाड़ से मछली बेचकर वापस अपने गांव आमगोहान जा रहे थे।

इसी दौरान सोमवार गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल की खंती से होते हुए गन्ना बाड़ी में पहुंच गई। इस हादसे में बाइक चला रहे ललित के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं त्रिलोक की कमर में चोट आई है।

हादसे की सूचना मिलने पर बैतूल गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। शव को भी जिला अस्पताल लाया गया है। यहां आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जाता है कि यह दोनों रिश्ते में जीजा-साला लगते हैं।

सड़क पार कर रही नील गाय को मारी टक्कर

एक दूसरी घटना में मुलताई क्षेत्र के मुलताई-आठनेर मार्ग पर मासोद के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नीलगाय की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

पीएम कराकर विभाग ने किया शवदाह

बताया जाता है कि मासोद के पास शनिवार सुबह सड़क पार कर रही एक नील गाय को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे नील गाय बुरी तरह से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक नील गाय की मौत हो गई थी। विभाग ने पंचनामा बनाकर गाय का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शवदाह किया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button